सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nvidia Share Crash: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफा देते ही एनवीडिया का शेयर हुआ क्रैश, एक झटके में 13% टूटा

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:33 PM (GMT+05:30)

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया, जिससे कंपनी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से एनवीडिया के शेयर 13% गिरे।

  2. कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और चीनी जासूस से संबंध का आरोप।

  3. कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ, FBI कर रही मामले की जांच।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Nvidia Share Crash: दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ ने 12 नवंबर को CEO के पद (Nvidia CEO Resigned) से इस्तीफा दे दिया। 2 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर सामने आने के बाद जेन्सेन हुआंग सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने खुद ही अपने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी थी। और अब बोर्ड ने इसकी सूचना दी कि हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे वाली खबर आने के बाद एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक झटके में इसके शेयर 13 फीसदी टूट गए।

CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद CFO कोलेट क्रेेस को अंतरिम मुख्य कार्यकारी (interim chief executive) नियुक्त किया गया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की और जेन्सेन हुआंग के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद किया।

एनवीडिया ने हार्वे सी. जोन्स को अपने बोर्ड का पहला चेयरमैन नियुक्त किया है। सितंबर 2013 से CFO के तौर पर काम कर रहीं क्रेस, इस भूमिका को निभाते हुए अंतरिम CEO का कार्यभार भी संभालेंगी, जब तक कि किसी स्थायी उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती।

कितनी है एनवीडिया के शेयर की कीमत

नैस्डैक पर एनवीडिया का शेयर गिरकर 150.98 डॉलर पर आ गया। चिप बनाने वाली कंपनी में हुआंग के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है, और ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि एनवीडिया (Nvidia) का बोर्ड उन्हें हटाने पर विचार कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Nvidia CEO जेन्सेन ने दिया इस्तीफा, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ; बोर्ड ने कहा- थैंक्यू हुआंग

इस हफ्ते हुई भारी बिकवाली के कारण एनवीडिया (Nvidia) के मार्केट वैल्यू में लगभग 600 अरब डॉलर की कमी आई है। इससे कंपनी का शेयर 2012 के बाद अपनी सबसे बड़ी गिरावट की राह पर है।

चीनी जासूस के साथ अफेयर?

हुआंग के कथित तौर पर दो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इनमें से एक संबंध एनवीडिया (Nvidia) के एक ऐसे अधिकारी के साथ है, जो कथित तौर पर सीधे उनके अधीन काम करता है।

हुआंग ने क्लाउड कंपनी 'मेगास्पीड' की एक अधिकारी, ऐलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि ऐलिस हुआंग एक चीनी जासूस हो सकती हैं। एफबीआई (FBI) इस मामले की जांच कर रही है, जबकि एनवीडिया ने भी एक आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Tata Power Q2 results: टाटा पावर ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, मुनाफा 49% बढ़कर हुआ 1366 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।