Nvidia CEO जेन्सेन ने दिया इस्तीफा, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ; बोर्ड ने कहा- थैंक्यू हुआंग
एनवीडिया के बोर्ड ने घोषणा की है कि सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ...और पढ़ें

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया।
HighLights
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया।
कोलेट क्रेस बनीं कंपनी की अंतरिम सीईओ।
क्रेस को बोर्ड का पहला अध्यक्ष भी चुना गया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एनवीडिया के बोर्ड ने घोषणा की है कि जेन्सेन हुआंग ने कंपनी में अपने नेतृत्व पदों से इस्तीफा (nvidia ceo jensen huang resigned) दे दिया है। कंपनी ने अंतरिम सीईओ के रूप में कोलेट क्रेस को नियुक्त किया है।
एनवीडिया के बोर्ड ने एक बयान जारी कर जेन्सेन हुआंग के मुख्य कार्यकारी (CEO) पद से इस्तीफा देने की घोषणा की और कंपनी के प्रमुख के रूप में उनके काम की सराहना की।
बोर्ड ने कहा- थैंक्यू जेन्सेन हुआंग
एनवीडिया के बोर्ड ने बयान में कहा- "NVIDIA में जेन्सेन का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। NVIDIA दुनिया की सबसे अहम टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। बोर्ड और कंपनी, कंपनी और इंडस्ट्री में जेन्सेन के अमूल्य योगदान के लिए जेन्सेन हुआंग को धन्यवाद देते हैं।"
क्या बोलीं नई अंतरिम सीईओ
अंतरिम CEO कोलेट क्रेस्स कहती हैं, "हम उस काम को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे जिसने एनवीडिया को 'एक्सेलरेटेड कंप्यूटिंग' और AI के क्षेत्र में एक लीडर बनाया है, और भविष्य के मौकों का पूरा लाभ उठाएंगे। हमारा मुख्य ध्यान अपने ग्राहकों, साझेदारों, डेवलपर्स और शेयरधारकों को बेहतर सेवा देने पर बना रहेगा।"
सितंबर 2013 में कंपनी से जुड़ने के बाद से, क्रेस्स एनवीडिया (Nvidia) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पदों पर रही हैं।
कंपनी के बोर्ड का कहना है कि उन्होंने कंपनी के फाइनेंस विभाग का नेतृत्व किया है और "एनवीडिया की ग्रोथ और विकास में अहम भूमिका निभाई है"।
एनवीडिया से जुड़ने से पहले, क्रेस्स ने सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों में फाइनेंस से जुड़े पदों पर लगभग 25 साल बिताए हैं।
चीनी महिला से एक्स्ट्रा अफेयर करना पड़ा भारी
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के दो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया। उन्होंने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, और इसका खुलासा किया। दो में से एक अफेयर एक ऐसी महिला के साथ, जिस पर चीनी खुफिया एजेंट होने का संदेह है, और दूसरा अपनी ही कंपनी की एक के कर्मचारी के साथ।
कौन हैं जेन्सेनहुआंग
ताइवान में जन्मे 63 वर्षीय हुआंग ने 1993 में अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में यह कंपनी मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बन गई है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 145 अरब डॉलर (109 अरब पाउंड) आंकी गई है।
एनवीडिया एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है। ये चिप्स वीडियो गेम, क्लाउड सर्वर और सबसे महत्वपूर्ण - AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी तकनीकों के लिए बहुत जरूरी हैं। 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की वैल्यू वाली एनवीडिया, दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।