सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहा एक नया आईपीओ, 6 और इश्यू में पैसा लगाने का मौका बाकी; ₹70 तक है GMP

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 09:50 AM (IST)

अगले हफ्ते केवल एक नया आईपीओ, वेदांत पॉली फैब्स का खुलेगा। पिछले हफ्तों के कुछ आईपीओ भी खुले रहेंगे, निवेशकों के लिए अवसर मौजूद है।

अगले हफ्ते खुलेगा एक आईपीओ (AI फोटो)

अगले हफ्ते खुलेगा एक आईपीओ (AI फोटो)

HighLights

  1. अगले हफ्ते खुलेगा सिर्फ एक नया आईपीओ

  2. वेदांत पॉली फैब्स का आईपीओ होगा उपलब्ध

  3. पिछले हफ्ते के कुछ आईपीओ भी खुले रहेंगे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते केवल एक ही नया आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहा है। ये है वेदांत पॉली फैब्स (Vedant Poly Fabs IPO) का। पिछले कई हफ्तों से हर हफ्ते एक साथ कई-कई आईपीओ खुल रहे थे। मगर अगले हफ्ते सिर्फ एक ही नया आईपीओ आएगा। हालांकि कुछ ऐसे आईपीओ हैं, जो पिछले हफ्ते खुल गए थे और अगले हफ्ते भी खुले रहेंगे। आइए जानते हैं सभी की डिटेल।

Vedant Poly Fabs

वेदांत पॉली फैब्स का आईपीओ 2 नवंबर को खुलकर 4 नवंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 88-94 रुपये है। ये एक एसएमई कैटेगरी का आईपीओ है, जिसमें लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आप से कम 1200 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बात करें जीएमपी की तो फिलहाल इसका जीएमपी 5 रुपये चल रहा है।

ये हैं अन्य 6 IPO, जो खुले हुए हैं

IPO का नाम कैटेगरी कब खुलेगा? कब होगा बंद? प्राइस बैंड कहां होगी लिस्टिंग?
मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस एसएमई 30-अक्टूबर-2026 03-नवंबर-2026 158 एनएसई एसएमई
वेक्टरास एनप्रोकॉन एसएमई 30-अक्टूबर-2026 03-नवंबर-2026 99.00 से 105.00 बीएसई एसएमई
एचजीएस (इंडिया) एसएमई 30-अक्टूबर-2026 03-नवंबर-2026 114.00 से 120.00 एनएसई एसएमई
जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स एसएमई 30-अक्टूबर-2026 03-नवंबर-2026 190.00 से 200.00 बीएसई एसएमई
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स मेनबोर्ड 29-अक्टूबर-2026 02-नवंबर-2026 82 बीएसई, एनएसई
अंताला इंडस्ट्रीज एसएमई 29-अक्टूबर-2026 02-नवंबर-2026 63.00 से 67.00 बीएसई एसएमई

किसका जीएमपी कितना?

मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस : 70 रुपये
वेक्टरास एनप्रोकॉन : 0
एचजीएस (इंडिया) : 30 रुपये
जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स : 5 रुपये
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स : 10 रुपये
अंताला इंडस्ट्रीज : 0 


ये भी पढ़ें - नाजियों से बचकर भारत लौटे, ‌₹2 लाख में 91 साल पहले बनाई दिग्गज फार्मा कंपनी; आज बेटा संभाल रहा ₹1 लाख करोड़ की विरासत

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।