सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते आ रहे 3 नए आईपीओ, चेक करें किसका GMP कराएगा तगड़ा फायदा

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:17 AM (IST)

अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ खुल रहे हैं, जिनमें श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज (एसएमई), फूडलिंक F&B होल्डिंग्स और इंटीग्रिस मेडटेक (मेनबोर्ड) शामिल हैं। निवेशक इन आईपीओ के प्राइस बैंड, लॉट साइज और जीएमपी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ (AI फोटो)

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ (AI फोटो)

HighLights

  1. अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं

  2. श्री सिद्धिविनायक, फूडलिंक, इंटीग्रिस मेडटेक आईपीओ की जानकारी

  3. प्राइस बैंड, लॉट साइज और जीएमपी की डिटेल्स देखें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) में एक एसएमई और दो मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे। श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Shree Siddhivinayak Greentech Industries IPO) एसएमई कैटेगरी का होगा, जबकि फूडलिंक F&B होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड (Foodlink F&B Holdings IPO) और इंटीग्रिस मेडटेक (Integris Medtech IPO) मेनबोर्ड के होंगे। आइए जानते हैं इन तीनों आईपीओ की डिटेल और चेक करते हैं कि इनमें सबसे अधिक जीएमपी किसका है।

श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज

श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज का आईपीओ 25 नवंबर को खुलकर 27 नवंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 130-142 रुपये का होगा, जबकि लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी कम से कम आपको 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी।
वहीं बात करें जीएमपी की तो Shree Siddhivinayak Greentech का जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल 0 है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।

फूडलिंक F&B होल्डिंग्स

फूडलिंक F&B होल्डिंग्स का आईपीओ 26 नवंबर को खुलकर 30 नवंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड ₹180 – ₹191 रुपये हो सकता है। मगर अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है। वहीं लॉट साइज 78 शेयरों की हो सकती है। मगर इसका भी कंपनी अभी फाइनल एलान करेगी।
वहीं बात करें जीएमपी की तो फूडलिंक F&B होल्डिंग्स का जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल ₹12 है।

इंटीग्रिस मेडटेक

इंटीग्रिस मेडटेक का आईपीओ 27 नवंबर को खुलकर 1 दिसंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों के प्राइस बैंड और लॉट साइज का एलान अभी नहीं किया गया है। इंटीग्रिस मेडटेक का जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल 0 है।

ये भी पढ़ें - जालंधर के संधू ब्रदर्स का US में जलवा: कैलिफोर्निया में बने 60000 एकड़ की सल्तनत के 'बादाम किंग', शहर की 97% प्रॉपर्टी पर राज

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।