Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 8 आईपीओ, ₹64 तक GMP; अद्वित ज्वैल्स-वॉटरवेज लीजर में कब से लगा सकेंगे पैसा?
अगले हफ्ते 23 जून से 8 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें एसएमई और मेनबोर्ड कंपनियां शामिल हैं। इनमें ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलने वाले हैं 8 IPO (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
अगले हफ्ते 23 जून से 8 नए आईपीओ खुलेंगे
इनमें एसएमई और मेनबोर्ड आईपीओ शामिल हैं
अद्वित ज्वैल्स का जीएमपी ₹64 सबसे अधिक
नई दिल्ली। अगले हफ्ते 8 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें श्रीधर स्पिनर्स, जिवियल इंडस्ट्रीज, अद्वित ज्वैल्स, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म, धनवेल हाइब्रिड सीड्स, सीएसएम टेक्नोलॉजीज, श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स और आईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक चल रहा है।
श्रीधर स्पिनर्स
लिस्ट में सबसे पहला नाम है श्रीधर स्पिनर्स का, जिसका आईपीओ 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 51-53 रुपये है। ये एसएमई कैटेगरी का आईपीओ होगा, जिसमें लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
जिवियल इंडस्ट्रीज
जिवियल इंडस्ट्रीज का एसएमई आईपीओ भी 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस 196 रुपये है। इस इश्यू में लॉट साइज 600 शेयरों की है। वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।
अद्वित ज्वैल्स
अद्वित ज्वैल्स का मेनबोर्ड आईपीओ भी 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 130-180 रुपये है। इस इश्यू में लॉट साइज 100 शेयरों की है। वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी ₹64 है।
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का मेनबोर्ड आईपीओ भी 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 769-808 रुपये है। इस इश्यू में लॉट साइज 18 शेयरों की है। वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी ₹18 है।
धनवेल हाइब्रिड सीड्स
धनवेल हाइब्रिड सीड्स का एसएमई आईपीओ 24 जून को खुलकर 29 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 95-99 रुपये है। इस इश्यू में लॉट साइज 2400 शेयरों की है। वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।
सीएसएम टेक्नोलॉजीज
सीएसएम टेक्नोलॉजीज का मेनबोर्ड आईपीओ 24 जून को खुलकर 29 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 107-113 रुपये है। इस इश्यू में लॉट साइज 132 शेयरों की है। वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी ₹4 चल रहा है।
श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स
श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स का एसएमई आईपीओ 24 जून को खुलकर 29 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 207-212 रुपये है। इस इश्यू में लॉट साइज 600 शेयरों की है। वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।
आईसी इलेक्ट्रिकल्स
आईसी इलेक्ट्रिकल्स का एसएमई आईपीओ 25 जून को खुलकर 30 जून को बंद होगा। इस आईपीओ के लिए शेयरों के प्राइस बैंड और लॉट साइज का एलान अभी नहीं किया गया है। वहीं अभी इसके जीएमपी की भी शुरुआत नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं किस्मत! 32 पैसे का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में हुआ ₹2055 का, अब NSE IPO से ये कंपनी कमाएगी हजारों करोड़
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
