सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 दिन में 64% तक उछलने वाले शेयर, पिछले हफ्ते कर दिया मालामाल; नंबर 1 पर रहा अल्फा ट्रांसफॉर्मर्स

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:21 PM (IST)

बीते हफ्ते शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। ...और पढ़ें

5 दिन में 64 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)

5 दिन में 64 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)

HighLights

  1. बीते हफ्ते शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी

  2. पांच शेयरों ने निवेशकों को 63.68 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया

  3. अल्फा ट्रांसफॉर्मर्स ने 63.68% रिटर्न के साथ टॉप पर रहा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। बीते हफ्ते, BSE सेंसेक्स 1,335.7 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,459.53 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 453.1 अंक यानी 2 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 23,053.10 पर बंद हुआ।
जहां एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार परफॉर्म किया, तो वहीं दूसरी तरफ 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 63.68 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

अल्फा ट्रांसफॉर्मर्स

अल्फा ट्रांसफॉर्मर्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 63.68 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 32.38 रुपये से 53 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 11.51 फीसदी की उछाल के साथ 53 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 48.45 करोड़ रुपये है।

रघुवीर सिंथेटिक्स

रघुवीर सिंथेटिक्स का शेयर पिछले हफ्ते 63.45 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 64.24 रुपये से 105 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10.61 फीसदी की मजबूती के साथ 105 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 396.84 करोड़ रुपये है।

गल्फ लॉयड्स

गल्फ लॉयड्स शेयर पिछले हफ्ते 45.46 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 27.01 रुपये से 39.29 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 39.29 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 26.44 करोड़ रुपये है।

स्पेंसर्स रिटेल

स्पेंसर्स रिटेल का स्टॉक पिछले हफ्ते 45.28 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 14.84 रुपये से 21.56 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 21.56 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 193.36 करोड़ रुपये है।

महेश डेवलपर्स

महेश डेवलपर्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 41.42 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 13.40 रुपये से 18.95 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के साथ 18.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 7.87 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा से कितनी छोटी? जानिए इससे जुड़े 7 बड़े फैक्ट्स

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।