सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा से कितनी छोटी? जानिए इससे जुड़े 7 बड़े फैक्ट्स

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:34 PM (IST)

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मर्डेका 118 मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 678.9 मीटर है। इसका ...और पढ़ें

मर्डेका 118 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत (AI फोटो)

मर्डेका 118 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत (AI फोटो)

HighLights

  1. मर्डेका 118 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है

  2. यह मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है, ऊंचाई 678.9 मीटर

  3. निर्माण में 11,500 करोड़ रुपये लगे, 2023 में पूरा हुआ

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) है, जो दुबई में है। इसकी हाइट 828 मीटर है। बुर्ज खलीफा को बनाने में 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए थे, जो आज 14236 करोड़ रुपये बनते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है और उसे किसने और कितने खर्च में बनाया है? आइए जानते हैं।

ये है दूसरी सबसे ऊंची इमारत

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मर्डेका 118 (Merdeka 118) है। ये बिल्डिंग कुआलालंपुर, मलेशिया में है। इसकी ऊंचाई लगभग 678.9 मीटर (2,227 फीट) है। इस बिल्डिंग में 118 मंजिलें हैं। मर्डेका 118 का निर्माण 2023 में पूरा हुआ था।

यह इमारत दुबई की 'बुर्ज खलीफा' (जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है) के बाद दूसरे स्थान पर आती है। इससे पहले 'शंघाई टावर' दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत हुआ करता था, जो अब तीसरे स्थान पर है।

किसने तैयार किया डिजाइन?

मर्डेका 118 को ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने स्टूडियो फेंडर कैटसलिडिस (Fender Katsalidis) ने डिजाइन किया है। वहीं इसका स्ट्रक्चरल डिजाइन LERA Consulting Structural Engineers ने 'रॉबर्ट बर्ड ग्रुप' (Robert Bird Group) के सहयोग से तैयार किया था।
इस प्रोजेक्ट को मलेशियाई सरकार की सरकारी एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर्मोडालन नैशनल बरहाद (Permodalan National Berhad - PNB) ने फुली फंड किया।

कितने में बनी?

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मर्डेका 118 (Merdeka 118, जिसे अब मेनेरा मेर्डेका मेबैंक भी कहा जाता है) को बनाने में लगभग 11,500 करोड़ रुपये (यानी लगभग 5 अरब मलेशियाई रिंगित) का खर्च आया। मर्डेका 118 को कॉन्क्रीट और स्टील कम्पोजिट से बनाया गया। इस बिल्डिंग में होटल, अपार्टमेंट्स और ऑफिस भी मौजूद हैं।

किसने बनाई थी मर्डेका 118?

मर्डेका 118 को एक जॉइंट वेंचर ने बनाया था, जिसमें सैमसंग C&T कॉर्पोरेशन और UEM कंस्ट्रक्शन JV Sdn Bhd (SUJV) शामिल थे। इसे PNB मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd ने डेवलप किया और फेंडर कैट्सालिडिस और RSP आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया था।

इस बिल्डिंग का मालिक कौन?

पीएनबी मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd के पास मर्डेका 118 की ओनरशिप है, जो कि मलेशिया की सबसे बड़ी फंड मैनेजमेंट कंपनी, पर्मोडालन नैशनल बेरहाद (पीएनबी) की फुली सब्सिडियरी कंपनी है।

ये भी पढ़ें - मिडिल ईस्ट में टेंशन? कोई बात नहीं, अंबानी ने अफ्रीका-यूरोप से ऑस्ट्रेलिया तक भेजना शुरू किया फ्यूल; मोड़े जहाजों के रुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।