पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर: 5 दिन में दिया 59% तक रिटर्न, सबसे सस्ते का रेट ₹1 से भी कम; आपने खरीदा था कोई?
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स नौ महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इस दौरान वर्या क्रिएशन्स सहित पांच शेयरों ने निवेशकों को 60% तक का शानदार रिटर्न दिया।

पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर (AI फोटो)
HighLights
निफ्टी और सेंसेक्स नौ महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।\
वर्य क्रिएशन्स ने निवेशकों को 59.59% का रिटर्न दिया।\
पांच शेयरों ने पिछले हफ्ते 34% से 60% तक रिटर्न दिया
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सप्ताह में बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में क्रमशः 2.6% और 2.9% की तेजी आई। ये इंडेक्स नौ महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इनमें निफ्टी 50 25,800.6 और बीएसई सेंसेक्स 83,919.71 पर बंद हुआ।
जहां एक तरफ सेंसेक्स-निफ्टी 2.9 फीसदी तक चढ़े, वहीं दूसरी ओर 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को करीब 60 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
वर्या क्रिएशन्स
वर्या क्रिएशन्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 59.59 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 24.50 रुपये से 39.10 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 1.82 फीसदी की उछाल के साथ 39.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.81 करोड़ रुपये है।
PDP शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स
PDP शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स का शेयर पिछले हफ्ते 53.33 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 60 रुपये से 92 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 6.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 92 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 27.36 करोड़ रुपये है।
स्काईलाइन मिलर्स
स्काईलाइन मिलर्स शेयर पिछले हफ्ते 41.85 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 9.51 रुपये से 13.49 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 7.32 फीसदी की मजबूती के साथ 13.49 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 53.58 करोड़ रुपये है।
मनी मास्टर्स लीजिंग
मनी मास्टर्स लीजिंग का स्टॉक पिछले हफ्ते 35.48 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 0.93 रुपये से 1.26 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 1.26 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12.65 करोड़ रुपये है।
कर्णावती फाइनेंस
कर्णावती फाइनेंस का स्टॉक पिछले हफ्ते 34.56 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 1.36 रुपये से 1.83 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 9.85 फीसदी की गिरावट के साथ 1.83 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.39 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - किस अरबपति के पास है भारत में सबसे महंगा प्राइवेट जेट? कीमत ₹1000 करोड़; लग्जरी में '5-स्टार होटल' से नहीं कम
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।