किस अरबपति के पास है भारत में सबसे महंगा प्राइवेट जेट? कीमत ₹1000 करोड़; लग्जरी में '5-स्टार होटल' से नहीं कम
भारत में निजी जेट मालिकों की संख्या और सबसे महंगे जेट के बारे में जानकारी दी गई है। मुकेश अंबानी के पास 1000 करोड़ रुपये का कस्टमाइज्ड बोइंग 737 मैक्स 9 BBJ है, जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं हैं।

किसके पास है भारत का सबसे महंगा प्राइवेट जेट (AI फोटो)
HighLights
मुकेश अंबानी के पास भारत का सबसे महंगा निजी जे
कस्टमाइज्ड बोइंग 737 मैक्स 9 BBJ, कीमत 1000 करोड़
लग्जरी बेडरूम, लाउंज और आधुनिक संचार प्रणाली से लैस
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कितने लोगों के पास निजी जेट हैं, इसका कोई आधिकारिक सार्वजनिक आंकड़ा मौजूद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई विमान व्यक्तिगत नामों के बजाय कॉरपोरेट यूनिट्स या 'नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर परमिट' के तहत पंजीकृत होते हैं। हालांकि, इंडस्ट्री अनुमानों के अनुसार भारत में निजी जेट की कुल संख्या लगभग 150 से 170 के बीच है। 2026 की शुरुआत में इनकी संख्या लगभग 168 बताई गई थी।
जिन लोगों के पास प्राइवेट जेट (1 या 1 से अधिक) हैं, उनमें मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, अदार पूनावाला और लक्ष्मी मित्तल शामिल हैं। मगर भारत का सबसे महंगा प्राइवेट जेट किसके पास है? आइए आपको बताते हैं।
मुकेश अंबानी के पास सबसे महंगा जेट
भारत में सबसे महंगा प्राइवेट जेट मुकेश अंबानी के पास है। यह एक कस्टमाइज्ड बोइंग 737 मैक्स 9 BBJ (बोइंग बिजनेस जेट) है, जिसकी कीमत लगभग 1,000 करोड़ रुपये है। रिलायंस द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले बोइंग 737 मैक्स 9 BBJ (रजिस्ट्रेशन VT-AKV) में केबिन के भीतर विशेष बदलाव किए गए हैं।
इसमें प्राइवेट सुइट, लाउंज/बोर्डरूम स्पेस और एंटरटेनमेंट सिस्टम के साथ एक खास VIP इंटीरियर है और इसकी रेंज लगभग 11,770 km है।
खास कम्युनिकेशंस सिस्टम्स
मुकेश अंबानी के प्राइवेट जेट में खास तौर पर तैयार किए गए बेडरूम सुइट, लाउंज और बोर्डरूम एरिया, मार्बल वाला बड़ा बाथरूम, और बेहतर मनोरंजन और कम्युनिकेशंस सिस्टम्स मौजूद हैं।
मीटिंग के लिए स्पेस
जेट में लगभग 1,120 वर्ग फुट का केबिन फ्लोर एरिया मिलता है, जो बोइंग बिजनेस जेट MAX फैमिली में सबसे बड़ा है। इसे आमतौर पर लगभग 25 यात्रियों (अधिकतम 50 तक) के लिए तैयार किया गया है। इसमें एक प्राइवेट मास्टर बेडरूम सुइट, एग्जीक्यूटिव लाउंज, डाइनिंग एरिया और मीटिंग के लिए एक बोर्डरूम/कॉन्फ्रेंस स्पेस शामिल है।
लगभग 20% बड़ी खिड़कियां
जेट में मार्बल की सजावट, स्पा-स्टाइल/रेनफॉल शॉवर, आरामदायक सीटें, सिल्क की परत वाली दीवारें और खास तौर पर तैयार किए गए लकड़ी के पैनल हैं। इसमें हाई-स्पीड सैटेलाइट वाई-फाई, आधुनिक संचार सुविधाएं, मनोरंजन स्क्रीन/ऑडियो सिस्टम, टचस्क्रीन से कंट्रोल होने वाले क्लाइमेट और लाइटिंग सिस्टम है।
साथ ही थकान कम करने के लिए केबिन की कम ऊंचाई (लगभग 6,500 फीट) और सामान्य कमर्शियल 737 विमानों की तुलना में लगभग 20% बड़ी खिड़कियां दी गई हैं।
अधिकतम कितनी ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है?
यह विमान बिना रुके लगभग 6,355–6,600 नॉटिकल मील (लगभग 11,770–12,200 किमी) तक उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम उड़ान ऊंचाई (सर्विस सीलिंग) 41,000 फीट है और क्रूज स्पीड लगभग 453 नॉट्स है। इसमें दो CFM इंटरनेशनल LEAP-1B इंजन लगे हैं। इसकी लंबाई लगभग 138 फीट, विंगस्पैन (पंखों का फैलाव) लगभग 118 फीट और कार्गो स्पेस लगभग 775 क्यूबिक फीट है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।