सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता की राह पर बेटी: रिलायंस ब्रांड्स को नई ऊंचाई पर पहुंचा रहीं ईशा अंबानी, कमाई हो गयी ₹33910000000

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Sun, 22 Nov 2026 11:36 AM (IST)

रिलायंस ब्रांड्स का वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व 3.77% बढ़कर 3,390.89 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कंपनी का घाटा कम होकर 137.04 करोड़ रुपये रह गया। ईशा अंबानी के नेतृत्व में यह कंपनी भारत में वैश्विक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स का कारोबार करती है।

ईशा अंबानी की कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा

ईशा अंबानी की कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा

HighLights

  1. FY26 में रिलायंस ब्रांड्स का राजस्व 3.77% बढ़कर 3,390.89 करोड़

  2. कंपनी का घाटा कम होकर 137.04 करोड़ रुपये पर आया

  3. ईशा अंबानी के नेतृत्व में वैश्विक फैशन ब्रांड्स का विस्तार जारी

एजेंसी, नई दिल्ली। रिलायंस ब्रांड्स, जिसकी पैरेंट कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स है, का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 3.77 प्रतिशत बढ़कर 3,390.89 करोड़ रुपये हो गया है और कंपनी का घाटा कम होकर 137.04 करोड़ रुपये रह गया। बता दें कि रिलायंस ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है। रिलायंस रिटेल को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी संभालती हैं।

लाइफस्टाइल ब्रांड्स का कारोबार

रिलायंस ब्रांड्स के फाइनेंशियल नतीजों की जानकारी कंपनी की तरफ से पंजीयक (आरओसी) के पास दाखिल दस्तावेजों से मिली है। देश की प्रमुख रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड रणनीतिक साझेदारी, ब्रांड ओनरशिप और रिटेल ऑपरेशंस के जरिये भारतीय बाजार में वैश्विक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स का कारोबार करती है।

FY25 के नतीजे कैसे रहे थे?

कारोबारी सूचना मंच 'टॉफलर' से मिले वित्तीय आंकड़ों के अनुसार रिलायंस ब्रांड्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में ऑपरेशंस से 3,267.66 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 237.12 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने कहा, ''डिस्क्रिशनरी कंजम्पशन सेक्टर में काम करते हुए कंपनी भारत में एक संपन्न ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है, जिसमें अनुमानित 1.2 से 1.5 करोड़ उपभोक्ता शामिल हैं।''
इसके अलावा कंपनी ने खुद को प्रमुख वैश्विक ब्रांडों के लिए पसंदीदा साझेदार के रूप में स्थापित किया है।''

ईशा अंबानी की प्रोफाइल

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल, रिलायंस जियो, रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीमों का हिस्सा हैं। वह येल श्वार्जमैन सेंटर के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल हैं। इसके अलावा, वह स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट, डिया आर्ट फाउंडेशन, LACMA और इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी शामिल हैं।

ईशा अंबानी ने 2016 में भारत में रिलायंस के डिजिटल सर्विस बिजनेस, 'जियो' की परिकल्पना करने और उसे लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक बड़ा बदलाव लाने वाला 'जियो' भारत का नंबर 1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है और दुनिया के सबसे बड़े सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है।

ये भी पढ़ें - कॉर्पोरेट टैक्स कटौती का सच: कंपनियों की तिजोरी भरी, पर कर्मचारियों की जेब खाली; नई भर्तियों में 11 साल का सबसे बड़ा सूखा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।