सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Top Stocks: ये रहे 4 दिन में 59% तक रिटर्न देने वाले 5 शेयर, लिस्ट में ₹4 और ₹10 वाले स्टॉक भी शामिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:11 PM (IST)

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान पांच ...और पढ़ें

4 दिन में 59 फीसदी रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)

4 दिन में 59 फीसदी रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)

HighLights

  1. पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखी

  2. पांच शेयरों ने निवेशकों को 59 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया

  3. फ्लेक्सिटफ वेंचर्स ने सबसे अधिक 59.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव रहा। BSE सेंसेक्स 564.43 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,592.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 113.95 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी आई और यह 25,144.30 पर बंद हुआ।
वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को पिछले कारोबारी हफ्ते के 4 ही दिनों (मंगलवार 10 नवंबर को दीवाली बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद रहा था), 59 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

फ्लेक्सिटफ वेंचर्स

फ्लेक्सिटफ वेंचर्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 59.52 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 4.69 रुपये से 2.94 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 9.84 फीसदी की उछाल के साथ 4.69 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 13.88 करोड़ रुपये है।

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स

फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर पिछले हफ्ते 35.59 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 47.20 रुपये से 64 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 2.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 64 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 116.28 करोड़ रुपये है।

मेकर्स लैबोरेटरीज

मेकर्स लैबोरेटरीज शेयर पिछले हफ्ते 35.06 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 222.60 रुपये से 300.65 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 300.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 177.65 करोड़ रुपये है।

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का स्टॉक पिछले हफ्ते 32.56 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 43 रुपये से 57 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 9.55 फीसदी की तेजी के साथ 57 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 15.14 करोड़ रुपये है।

ज्योति स्ट्रक्चर्स

ज्योति स्ट्रक्चर्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 32.37 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 10.04 रुपये से 13.29 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 1.41 फीसदी की तेजी के साथ 13.29 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,586.37 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - दो भाइयों ने दिया दुनिया को फेविकोल, उससे पहले पशुओं की चर्बी से चिपकाई जाती थी लकड़ी; जानें 67 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।