सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Top 5 Shares: मार्केट गिरा, मगर इन 5 शेयरों ने पिछले हफ्ते दिया 69% तक रिटर्न; नंबर 1 पर रहा केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:50 PM (IST)

विदेशी निवेश के बावजूद पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों गिरे। हालांकि, इस दौरान केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स, बालकृष्ण पेपर मिल्स सहित पांच शेयरों ने निवेशकों को 69% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया।

टॉप पर रहा केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स (AI फोटो)

टॉप पर रहा केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स (AI फोटो)

HighLights

  1. पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई

  2. निफ्टी 0.75% और सेंसेक्स 0.69% गिरकर बंद हुए

  3. पांच शेयरों ने निवेशकों को 69% से अधिक रिटर्न दिया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों की तरफ से किए गए शानदार निवेश के बावजूद भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही लगातार चार सप्ताह से जारी तेजी का सिलसिला भी टूट गया। बीते कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,607.20 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 0.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 83,339.26 पर बंद हुआ।
जहां एक तरफ बीते हफ्ते शेयर बाजार गिरा, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 69 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स

केसर पेट्रोप्रोडक्ट्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 69.19 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 10.55 रुपये से 17.85 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की उछाल के साथ 17.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 199.34 करोड़ रुपये है।

बालकृष्ण पेपर मिल्स

बालकृष्ण पेपर मिल्स का शेयर पिछले हफ्ते 62.45 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 15.02 रुपये से 24.40 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 18.50 फीसदी की मजबूती के साथ 24.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 78.84 करोड़ रुपये है।

सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शेयर पिछले हफ्ते 41.12 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 29.04 रुपये से 40.98 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 7.47 फीसदी की मजबूती के साथ 40.98 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.46 करोड़ रुपये है।

ऑर्टिन ग्लोबल लिमिटेड

ऑर्टिन ग्लोबल लिमिटेड का स्टॉक पिछले हफ्ते 32.97 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 12.98 रुपये से 17.26 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 17.26 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 14.01 करोड़ रुपये है।

एसेक्स मरीन

एसेक्स मरीन का स्टॉक पिछले हफ्ते 30.66 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 30.23 रुपये से 39.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4.69 फीसदी की तेजी के साथ 39.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 60.36 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: वापसी करेगा मार्केट या जारी रहेगी गिरावट? अगले हफ्ते GDP डेटा समेत इन फैक्टर्स पर रखें नजर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।