सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market Outlook: वापसी करेगा मार्केट या जारी रहेगी गिरावट? अगले हफ्ते GDP डेटा समेत इन फैक्टर्स पर रखें नजर

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Sun, 29 Nov 2026 02:00 PM (IST)

अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार के लिए आरबीआई एमपीसी बैठक, जीडीपी आंकड़े और एफआईआई इनफ्लो महत्वपूर्ण रहेंगे। बीते हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव रहा, जबकि कुछ सेक्टर्स में मजबूती और कुछ में कमजोरी दर्ज की गई।

शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता कैसा रहेगा? (AI फोटो)

शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता कैसा रहेगा? (AI फोटो)

HighLights

  1. आरबीआई एमपीसी की बैठक 2 से 4 दिसंबर को होगी

  2. जीडीपी और पीएमआई डेटा भी बाजार को प्रभावित करेगा

  3. विदेशी निवेशकों ने नवंबर में 1.29 लाख करोड़ का निवेश किया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी। भारत सरकार की ओर से 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है। वहीं, एक दिसंबर को पीएमआई का डेटा भी जारी किया जाएगा।

आरबीआई-एमपीसी होगी अहम

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी। आखिरी दिन इसके फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का इनफ्लो भी बाजार के लिए अहम होगा। नवंबर में विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं और 1-27 नवंबर तक के सत्र तक एफआईआई ने इक्विटी में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।

बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 580.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,339.26 और निफ्टी 193.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साछ 25,607.20 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 184.70 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,846.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 37.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,481.30 पर था।

इन सेक्टर्स में आई मजबूती

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.58 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 3.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.07 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया -4.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक -3.94 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -3.20 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -2.38 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -2.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो -2.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें - कचरे से क्रांति: कॉलेज के एक आइडिया ने बनाया 'फोर्ब्स 30 अंडर 30' स्टार, आनंद महिंद्रा भी हुए इस देसी ब्रांड के फैन!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।