सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा संस की लिस्टिंग पर RBI के बयान से टाटा ग्रुप के शेयरों में उछाल, टाटा केमिकल्स ने लगाई 8% की छलांग

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:16 AM (IST)

भारतीय रिजर्व बैंक के टाटा संस को लिस्टिंग के निर्देश के बाद टाटा केमिकल्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयरों ...और पढ़ें

टाटा केमिकल्स में तेजी

टाटा केमिकल्स में तेजी

HighLights

  1. आरबीआई ने टाटा संस को लिस्टिंग के लिए निर्देश दिया

  2. टाटा केमिकल्स, टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों में तेजी दिखी

  3. टाटा संस की डी-रजिस्टर अर्जी पहले खारिज हुई थी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार 17 नवंबर को टाटा केमिकल्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयरों में 8% तक की तेजी आई। यह तेजी तब आई जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने टाटा संस से कहा है कि उसे नियमों का पालन करना होगा और कंपनी को लिस्ट कराना होगा।
RBI ने यह संदेश टाटा संस की ओर से किए गए एक अनुरोध के जवाब में भेजा था। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी, टाटा संस ने बड़े नॉन-बैंक लेंडर्स पर लागू होने वाले नियमों के बारे में जवाब मांगा था। इससे पहले सितंबर में, रेगुलेटर ने टाटा संस की डी-रजिस्टर की अर्जी को खारिज कर दिया था।

कई कंपनियों को करती है कंट्रोल

टाटा संस कई कंपनियों को कंट्रोल करती है। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एयर इंडिया शामिल हैं। यह कंपनी 100 साल से भी अधिक समय से अनलिस्टेड (शेयर बाजार में लिस्ट नहीं) रही है।

शेयरों में कितनी आई तेजी?

17 नवंबर को टाटा केमिकल्स का शेयर 8% की तेजी के साथ 650.3 रुपये पर पहुंच गया। वहीं टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर 3.3% बढ़कर 595 रुपये के भाव पर पहुंच गया। बता दें कि टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की टाटा संस में 3.06% हिस्सेदारी है, जबकि टाटा केमिकल्स के पास 2.53% हिस्सेदारी है।
वहीं टाटा पावर के पास 1.65%, इंडियन होटल्स, टाटा कंज्यूमर तथा टाटा इन्वेस्टमेंट के पास क्रमशः 1.11%, 0.4% और 0.25% हिस्सेदारी है। इनमें से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर लगभग 2% ऊपर है, जबकि इंडियन होटल्स के शेयर में 1% की तेजी आई।

टाटा केमिकल्स की टाटा संस में कितनी हिस्सेदारी?

टाटा केमिकल्स की टाटा संस में लगभग 2.5% हिस्सेदारी है। माना जा रहा है कि इस हिस्सेदारी की कीमत 10,000 करोड़ रुपये से 15,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है, जो टाटा केमिकल्स के मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन के करीब है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें काफी वैल्यू अनलॉक होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - ₹30 थी पगार, आज दुबई के शेख भी मुरीद: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने वाले मास्टरमाइंड की कहानी; कभी पेन खरीदने के नहीं थे पैसे

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।