सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹30 थी पगार, आज दुबई के शेख भी मुरीद: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने वाले मास्टरमाइंड की कहानी; कभी पेन खरीदने के नहीं थे पैसे

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:16 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

प्रसिद्ध आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के नए मुख्यालय का डिजाइन ...और पढ़ें

कौन हैं हफीज कॉन्ट्रैक्टर?

कौन हैं हफीज कॉन्ट्रैक्टर?

HighLights

  1. हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने NSE के नए मुख्यालय का डिजाइन किया

  2. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बनेगा यह मुख्यालय

  3. पद्म भूषण से सम्मानित हफीज भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आपने हफीज कॉन्ट्रैक्टर का नाम सुना है? अगर नहीं, तो बता दें कि वे भारत के प्रमुख आर्किटेक्ट्स में से एक और पद्म भूषण से सम्मानित हैं। हफीज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में तैयार होने वाले नए हेडक्वार्टर का डिजाइन तैयार किया है।

हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने NSE के नए हेडक्वार्टर को मुंबई की स्काईलाइन (शहर के नजारे) के लिहाज से जिस तरह डिजाइन किया है, वो एक नया आकर्षण बन सकता है। इस प्रोजेक्ट में शामिल होने से कॉन्ट्रैक्टर के पहले से ही मौजूद शानदार पोर्टफोलियो में एक और बड़ा नाम शामिल हो गया है।

क्या-क्या किया है डिजाइन?

कॉन्ट्रैक्टर के पोर्टफोलियो में गुरुग्राम में DLF कैमेलियास, दुबई में 23 मरीना, नवी मुंबई में डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और मुंबई में द इंपीरियल टावर्स तथा मिनर्वा टावर्स जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

कौन हैं हफीज कॉन्ट्रैक्टर?

19 जून 1950 को मुंबई में जन्मे हफीज सोराब कॉन्ट्रैक्टर एक आर्किटेक्ट और अर्बन डिजाइनर हैं। 1982 में शुरू की गयी 'आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर' (AHC) के फाउंडर और चीफ आर्किटेक्ट, हफीज ने पिछले चार दशकों से ज्यादा समय में, बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, हाई-राइज टावर्स, कमर्शियल बिल्डिंग्स, एकेडमिक कैम्पसेस, खेल सुविधाओं और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन के लिए अपनी पहचान बनाई है।

कभी ₹30 कमाते थे हफीज

एक पुराने इंटरव्यू में, हफीज ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 30 रुपये की सैलरी से की थी। हफीज ने बताया था कि कुछ पैसे उन्होंने अपनी माँ को दिए और कुछ पैसों से एक स्टेंसिल और एक पेन खरीदा, जिसे खरीदने के लिए वे कई महीनों से कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने अपने शुरुआती सालों को कड़ी मेहनत का दौर बताया है। शुरुआती 14 साल तक वे रोज लगभग 19 से 20 घंटे काम करते थे। हफीज के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 1968 में हुई थी, जब वे आर्किटेक्ट टी खरेघाट की फर्म में एक अप्रेंटिस के तौर पर शामिल हुए थे।

कहां से की पढ़ाई?

हफीज ने 1969 से 1976 के बीच मुंबई की 'एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर' में पढ़ाई की और बाद में 1976 से 1977 तक न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की। प्रोफेशनल एक्सपीरियंस लेने के बाद, कॉन्ट्रैक्टर ने 1982 में 'आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर' (फर्म) की स्थापना की। कॉन्ट्रैक्टर का नाम भारत और विदेशों की कई प्रमुख इमारतों और प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है।

हफीज के बड़े प्रोजेक्ट्स की लिस्ट

  • 'डीएलएफ कैमेलियास' (DLF Camellias) - भारत में सबसे महंगे फ्लैट वाली बिल्डिंग
  • दुबई में '23 मरीना' (23 Marina) - 380 मीटर ऊंची गगनचुंबी इमारत
  • नवी मुंबई का 'डी.वाई. पाटिल स्टेडियम' (D.Y. Patil Stadium) - मुख्य स्पोर्ट्स आर्किटेक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक
  • 'इंपीरियल टावर्स' (Imperial Towers) - मुंबई के सबसे फेमस हाउसिंग हाई-राइज प्रोजेक्ट्स में से एक, जो लगभग 253 मीटर ऊंचे हैं और फर्म के उल्लेखनीय हाई-राइज प्रोजेक्ट्स में से एक हैं
  • मुंबई का एक और बड़ा प्रोजेक्ट 'मिनर्वा टावर्स' (Minerva Towers), जो लगभग 300 मीटर की ऊंचाई वाला प्रोजेक्ट है
  • कोलकाता की 'द 42' (The 42) नामक गगनचुंबी इमारत, जो लगभग 249 मीटर ऊंची है
  • गुरुग्राम में 'डीएलएफ साइबर सिटी' (DLF Cyber City) भी कॉन्ट्रैक्टर के काम से जुड़ा एक बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट है
  • मुंबई के पवई स्थित 'हीरानंदानी गार्डन्स' (Hiranandani Gardens), जो एक बड़ा इंटीग्रेटेड हाउसिंग प्रोजेक्ट है

ये भी पढ़ें - SoftBank ने बेचे मीशो के ₹1885 करोड़ के शेयर, खरीदने के लिए टूटे दिग्गज निवेशक; लिस्ट में मॉर्गन स्टेनली-HDFC शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।