Tata Motors PV Q2 results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ ₹5531 करोड़ का शुद्ध घाटा
Tata Motors PV Q2 results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को Q2 FY27 में ₹5531 करोड़ का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा हुआ ...और पढ़ें

Q2 FY27 में ₹5531 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज।
HighLights
Q2 FY27 में ₹5531 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज।
कंपनी का राजस्व 34% बढ़कर ₹96,920 करोड़ हुआ।
JLR साइबर हमले से उबरने के संकेत, पुनर्गठन जारी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors PV Q2 results: भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शुक्रवार 13 नवंबर को अपने तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ₹5531 करोड़ का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा हुआ है।
पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹76,170 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछले साल इसी तिमाही में कमर्शियल वाहनों के अलग होने (डीमर्जर) से प्राप्त एकमुश्त असाधारण लाभ शामिल था। वहीं पिछली तिमाही में ₹775 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा
टाटा मोटर्स PV कार निर्माता कंपनी का परिचालन से कुल राजस्व, पिछले साल की इसी अवधि के ₹72,349 करोड़ से 34% बढ़कर (साल-दर-साल आधार पर) वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में ₹96,920 करोड़ हो गया।
ऑपरेटिंग प्रॉफिट, जिसे ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) भी कहा जाता है, ₹4,866 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹1,404 करोड़ का नुकसान हुआ था।

Q2 के लिए EBITDA मार्जिन 6.2% रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 630 बेसिस पॉइंट्स अधिक है। वहीं, EBIT मार्जिन 790 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 1.1% हो गया। टाटा मोटर्स PV ने बताया कि सालाना आधार पर आए इस सुधार का मुख्य कारण पिछले साल इसी अवधि में JLR में हुई साइबर घटना से उबरना है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, प्रतिकूल प्रोडक्ट मिक्स और कमोडिटी की लागत के लगातार दबाव के कारण मार्जिन पर असर पड़ा।
जैगुआर लैंड रोवर का कैसा रहा प्रदर्शन
टाटा मोटर्स PV की ब्रिटिश इकाई 'जैगुआर लैंड रोवर' (JLR) अभी भी पिछले साल हुए उस साइबर हमले के असर से उबर रही है, जिसने कंपनी के प्रोडक्शन और बिक्री को बाधित कर दिया था। साथ ही, कंपनी एक पुनर्गठन (restructuring) कार्यक्रम भी चला रही है, जिसमें कर्मचारियों को कंपनी से अलग करने की लागत और संपत्तियों के मूल्य में कमी (asset impairments) जैसे खर्च शामिल हैं।
JLR का दूसरी तिमाही के लिए रेवेन्यू £5.9 बिलियन था, जो सालाना 20.3% अधिक था, जबकि पहली छमाही का राजस्व £11.9 बिलियन रहा, जो कि सालाना आधार पर 3.2% अधिक है।
टाटा मोटर्स के कुल मुनाफे के लिए JLR का प्रदर्शन बहुत अहम है। साथ ही, इस ऑटोमेकर कंपनी पर अपने मार्जिन को फिर से बेहतर करने और कैश जनरेशन (नकद प्रवाह) में सुधार करने का भी दबाव है। कंपनी ने इस खर्च (charge) की रकम 6,738 करोड़ रुपये बताई है।
क्या बोले CEO और MD
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, शैलेश चंद्र ने कहा, "हमने Q2FY27 में 51% की सालाना (Y-o-Y) रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जो अब तक की हमारी सबसे अधिक तिमाही कमाई (₹20.4 हजार करोड़) है। कमोडिटी की लागत में भारी बढ़ोतरी एक बड़ी चुनौती बनी रही, लेकिन हमने सोच-समझकर कीमतें तय करके और लागत कम करने पर ध्यान देकर इसका सामना किया। आगे देखते हुए, हमारा फोकस इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ बनाए रखने, EV की बढ़ती पैठ का फायदा उठाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और मुनाफे को मजबूत करने पर है।"
यह भी पढ़ें- दिवालिया JP Associates खरीदने वाले अदाणी का बड़ा दांव, ₹3050 करोड़ झोंक किया स्मार्ट मीटरिंग कंपनी का अधिग्रहण
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।