सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Motors PV Q1 Result: टाटा संस के नए बॉस की खोजबीन के बीच आ गए टाटा मोटर्स पीवी के नतीजे, मुनाफा 80% गिरा

Published: Thu, 13 Aug 2026 08:05 PM (IST)

Tata Motors PV Q1 Result: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुनाफा 80% गिरकर ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटकर ₹775 करोड़ हुआ।

टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटकर ₹775 करोड़ हुआ।

HighLights

  1. टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटकर ₹775 करोड़ हुआ।

  2. जगुआर लैंड रोवर की थोक बिक्री में 9.2% की गिरावट।

  3. बढ़ती कमोडिटी लागत और कम वॉल्यूम ने मुनाफे को घटाया।

नई दिल्ली। Tata Motors PV Q1 Result: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा समूह टाटा संस के नए बॉस की खोजबीन में जुट गया गया है। इसी बीच समूह की टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के तिमाही नतीजे भी आ गए।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का मुनाफा वित्त 2027 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत गिरा है। मुनाफा गिरकर 775 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का प्रॉफिट लगभग ₹4,000 करोड़ था। कम वॉल्यूम और ज्यादा इंसेंटिव का असर इसके जगुआर लैंड रोवर बिजनेस के मुनाफे पर पड़ा।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का रेवेन्यू उछला

कंपनी का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹95,799 करोड़ हो गया। जगुआर लैंड रोवर की कम मुनाफेदारी और कमोडिटी की बढ़ती लागत ने कंपनी की कमाई पर असर डाला। कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण कुल खर्च सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹95,338 करोड़ हो गया।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का कंसोलिडेटेड EBITDA 6.4% घटकर ₹7,128 करोड़ हो गया, जिससे EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 8.7% से गिरकर 7.4% पर आ गया। टैक्स और खास आइटम से पहले का प्रॉफिट भी 59.3% घटकर ₹3,950 करोड़ से ₹1,606 करोड़ रह गया।

मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से कमोडिटी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। इससे लागत का दबाव बढ़ा है क्योंकि कुल खर्च, रेवेन्यू की तुलना में तेजी से बढ़े हैं, जिससे मार्जिन पर असर पड़ा है।

JLR की बिक्री में 9% की गिरावट

जगुआर लैंड रोवर (JLR) की थोक बिक्री में पहली तिमाही में 9.2% की गिरावट आई है। इसकी वजह सप्लाई में अस्थायी रुकावटें थीं, जिसमें तिमाही की शुरुआत में एक बड़े कंपोनेंट सप्लायर के यहां लगी आग भी शामिल है।

यह बिजनेस टाटा मोटर्स के कुल रेवेन्यू का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है। इसे मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण मार्केट में आई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा, साथ ही जगुआर टाइप 01 के लॉन्च से पहले मौजूदा जगुआर मॉडल्स को धीरे-धीरे बंद करने की योजना का असर भी इस पर पड़ा।

यह भी पढ़ें- Vedanta ने लंदन की SBI ब्रांच से लिया था 50 करोड़ डॉलर का कर्ज, अब उसी पर आया बड़ा अपडेट; 54% शेयर रखे थे गिरवी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)