दिवालिया JP Associates खरीदने वाले अदाणी का बड़ा दांव, ₹3050 करोड़ झोंक किया स्मार्ट मीटरिंग कंपनी का अधिग्रहण
गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने ₹3050 करोड़ में स्मार्ट मीटरिंग कंपनी इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण किया है। ...और पढ़ें

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण किया।
HighLights
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण किया।
यह अधिग्रहण ₹3050 करोड़ की लागत से पूरा हुआ।
अदाणी समूह की स्मार्ट मीटरिंग में मजबूत उपस्थिति।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दिवालिया जेपी समूह को खरीदने वाले भारत के दूसरे सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी ने फिर से बड़ा दांव चला है। उनकी कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्मार्ट मीटरिंग कंपनी इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण कर लिया है।
अदाणी की कंपनी ने यह खरीदारी नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) से की। यह अधिग्रहण 3050 करोड़ रुपये में हुआ।
क्या करती है इंटेलिस्मार्ट?
इस अधिग्रहण से स्मार्ट मीटरिंग के क्षेत्र में अदाणी समूह की कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी। इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बिजली के लिए एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है और देश में कुछ स्मार्ट गैस मीटर भी लगाता है।
3050 करोड़ रुपये के इस सौदे में इंटेलिस्मार्ट (IntelliSmart) की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण और NIIF के पास मौजूद इंटेलीस्मार्ट के 'ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स' (optionally convertible debentures) का रिडेम्पशन (भुगतान) शामिल है।
यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी की नेटवर्थ उनके दो बेटों में बांट दी जाए, तो करण और जीत अदाणी कितने अमीर हो जाएंगे?
एक्सचेंज फाइलिंग में, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने बताया कि उसने NIIF और EESL से इंटेलिसमार्ट की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। साथ ही, NIIF के पास मौजूद इंटेलिसमार्ट के 'ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स' (OCD) को भी रिडीम कर लिया गया है।
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) देश में बिजली के ट्रांसमिशन और वितरण, तथा एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लागू करने के काम में शामिल है। यह कंपनी अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह का हिस्सा है।
CCI ने 30 अक्टूबर को दी थी मंजूरी
30 अक्टूबर को, फेयर ट्रेड रेगुलेटर 'कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया' (CCI) ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण करने के लिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
एक निश्चित सीमा से बड़े सौदों के लिए रेगुलेटर की मंजूरी लेनी पड़ती है। यह रेगुलेटर बाजार में अनुचित कारोबारी तौर-तरीकों पर नजर रखता है और साथ ही निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।
इस साल जून में, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने घोषणा की थी कि उसने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक पक्का 'सिक्योरिटीज परचेज एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट' (प्रतिभूति खरीद और अभिदान समझौता) किया है।
यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 65% की भारी गिरावट; शेयर की कीमत ₹20 से कम