गौतम अदाणी की नेटवर्थ उनके दो बेटों में बांट दी जाए, तो करण और जीत अदाणी कितने अमीर हो जाएंगे?
गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 83.9 बिलियन डॉलर है, जिसे अगर उनके दो बेटों करण और जीत अदाणी में बांटा ...और पढ़ें

गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 83.9 बिलियन डॉलर है।
HighLights
गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 83.9 बिलियन डॉलर है।
बेटों में बंटने पर प्रत्येक को 41.95 बिलियन डॉलर मिलेंगे।
करण और जीत भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनेंगे।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति गौतम अदाणी के दो बेटे हैं। एक नाम करण अदाणी है, तो दूसरे का नाम जीत अदाणी। लेकिन अदाणी ग्रुप का बिजनेस 4 बेटे मिलकर संभालते हैं। इसमें प्रणय और सागर का भी नाम शामिल है। प्रणव और सागर गौतम अदाणी के भतीजे हैं। यानी अदाणी ग्रुप के अलग-अलग बिजनेस ये चारों मिलकर संभाल रहे हैं।
अदाणी ग्रुप इन चारों को उत्तराधिकार के रूप में तैयार कर रहा है। यानी अदाणी समूह गौतम अदाणी के दो बेटों करण और जीत अदाणी तक सीमित नहीं रहेगा। लेकिन अगर हम अदाणी की नेट वर्थ उनके दो सगे बेटों करण और जीत अदाणी में बांट दे तो वो कितने अमीर हो जाएंगे? आइए जानते हैं।
कितनी है गौतम अदाणी की नेट वर्थ?
गौतम अदाणी अदाणी समूह के चेयरमैन हैं। यह समूह बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन, तथा ग्रीन एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार इस समय गौतम अदाणी की नेट वर्छ 83.9 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में यह करीब 78.5 हजार करोड़ रुपये होगी।नेट वर्थ रोजाना बदलती रहती है।
यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की नेटवर्थ उनके बच्चों में बांट दी जाए, तो आकाश, ईशा और अनंत अंबानी कितने अमीर हो जाएंगे?
अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल और गिरावट का असर गौतम अदाणी की नेट वर्थ पर पड़ता है। क्या पता जब आप इस खबर को पढ़ रहे हों तब गौतम अदाणी की नेट वर्थ में कुछ बदलाव हो चुका है। हालांकि, अभी इसी के हिसाब से अगर अदाणी की नेट वर्थ को दो हिस्सों में बांटते हैं, तो करण और जीत अदाणी कितने अमीर हो जाएंगे? इसे आगे जानते हैं।
अदाणी की नेट वर्थ बंटी तो करण और जीत कितने अमीर हो जाएंगे?
फोर्ब्स की रियल टाइम ट्रैकिंग बिलेनियर लिस्ट के अनुसार गौतम अदाणी की नेट वर्थ 83.9 बिलियन डॉलर है। इसे अगर दो हिस्सों में बांट दें तो यह 41.95-41.95 बिलियन डॉलर होगी। यानी करण अदाणी को 41.95 अरब डॉलर और जीत अदाणी को 41.95 अरब डॉलर मिलेंगे।
भारत की टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी हैं। तीसरे नंबर पर सावित्री जिंदल हैं। उनकी नेट वर्थ 41.2 अरब डॉलर है। अगर अदाणी की नेट वर्थ को हिस्सों में बांट दें तो करण और जीत को 41.95 अरब डॉलर मिलेंगे। इस हिसाब से ये दोनों भारत के दूसरे सबसे बड़े अरबपति बन जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।