ये 4 लोग होंगे अदाणी के वारिस! अंबानी जैसा उत्तराधिकार प्लान तैयार; बेटे-भतीजे संभालेंगे ₹17 लाख करोड़ का कारोबार
अदाणी ग्रुप ने अपने भविष्य के लिए 'G2 लीडरशिप' के तहत सक्सेशन प्लान का खुलासा किया है, जिसमें करण, जीत, ...और पढ़ें

अदाणी ग्रुप को ये लोग संभालेंगे
HighLights
अदाणी ग्रुप का 'G2 लीडरशिप' सक्सेशन प्लान सामने आया
करण, जीत, प्रणव, सागर अदाणी संभालेंगे ग्रुप की कमान
अगली पीढ़ी जिम्मेदारी के रूप में कमाएगी नेतृत्व का पद
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बिजनेस साम्राज्यों में से एक अदाणी ग्रुप ने अपने भविष्य का रोडमैप (Adani Group Succession Plan) साफ कर दिया है। माना जा रहा है कि अदाणी ग्रुप के सक्सेशन प्लान का खुलासा हो गया है।
इस प्लान के तहत उनके दो बेटे करण अदाणी और जीत अदाणी, साथ ही दो भतीजे प्रणव अदाणी और सागर अदाणी मिलकर ग्रुप को संभालेंगे। चारों को 'G2 लीडरशिप' का नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के रूप में कमाना होगा। यह फैसला ग्रुप के 17 लाख करोड़ से ज्यादा के साम्राज्य के लिए स्थिरता और निरंतरता का बड़ा संकेत माना जा रहा है। अभी इन चारों पर क्या है जिम्मेदारी, आइए जानते हैं।
प्रणव अदाणी
48 वर्षीय प्रणव अदाणी, जो अदाणी एंटरप्राइजेज में डायरेक्टर और एग्रो, ऑयल एंड गैस के MD हैं, रियल एस्टेट, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, CGD, खेल, नेचुरल रिसोर्सेज और ग्रुप ब्रांडिंग को लीड करते हैं। बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और हार्वर्ड OPM के पूर्व छात्र प्रणव ने 1999 में अदाणी विल्मर के साथ अपने नेतृत्व सफर की शुरुआत की।
उन्होंने अदाणी टोटल गैस को भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की CGD कंपनी के रूप में डेवलप किया।
करण अदाणी
39 वर्षीय करण अदाणी, जो पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं, 2009 में मुंद्रा पोर्ट से जुड़े। वे 2016 में APSEZ के CEO और 2024 में MD बने। वे पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और सीमेंट कारोबार की देखरेख करते हैं। इसमें 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का होल्सिम (Holcim) अधिग्रहण और उसके बाद 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के छह अन्य अधिग्रहण शामिल हैं।
सागर अदाणी
32 वर्षीय सागर अदाणी, जो ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं, 2015 में ग्रुप से जुड़े। उन्होंने अदाणी ग्रीन के सोलर और विंड पोर्टफोलियो को तैयार किया और अब वे एनर्जी बिजनेस, फाइनेंस और कैपिटल एलोकेशन (पूंजी आवंटन) की देखरेख करते हैं।
जीत अदाणी
29 वर्षीय जीत जीत अदाणी, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से पढ़ाई की है, 2019 में ग्रुप से जुड़े। वे आठ हवाई अड्डों के साथ-साथ AI, डेटा सेंटर, डिफेंस, पेट्रोकेमिकल्स और मेटल्स जैसे उभरते क्षेत्रों का नेतृत्व करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।