Tata Motors पर बड़ा अपडेट, एक साथ 3400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मिला बंपर ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर नजर
टाटा मोटर्स को माल ढुलाई और यात्री परिवहन के लिए 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (Tata Motors EV order) ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स को मिले 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन के ऑर्डर।
HighLights
टाटा मोटर्स को 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों का ऑर्डर।
ऑर्डर में छोटे वाहन, ट्रक और बसें शामिल हैं।
ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स में उपयोग, शेयर पर दिखेगा असर।
नई दिल्ली। वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors Share Price) को माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और यात्री परिवहन के लिए 3,400 से अधिक ईलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (ई-सीवी) के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी (Tata Motors latest news) दी। कंपनी ने बयान में कहा कि इन ऑर्डर में लगभग 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक तथा 500 बसें शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग ई-वाणिज्य, लॉजिस्टिक, रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली वस्तुएं बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों, शहर के भीतर परिवहन सेवाओं आदि में किया जाएगा।
टाटा मोटर्स ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में इन वाहनों की तैनाती वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में ई-परिवहन समाधान के प्रति ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। साथ ही यह संकेत देती है कि विद्युत वाहनों का उपयोग अब केवल परीक्षण परियोजनाओं तक सीमित न रहकर बड़े पैमाने पर नियमित परिचालन का हिस्सा बन रहा है।
कंपनी ने कहा कि पिछले 12 महीनों में उसने अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन पोर्टफोलियो को काफी मजबूत किया है और विभिन्न परिचालन आवश्यकताओं तथा कार्य परिस्थितियों के अनुरूप नयी पीढ़ी के ई-वाणिज्यिक वाहन पेश किए हैं।
टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल का शेयर अभी 402 रुपये पर है। टाटा मोटर्स का मार्केट कैप ₹1,48,067 करोड़ है। कल सोमवार को जब शेयर बाजार खुलेगा तब इसके शेयर पर इस बड़े ऑर्डर का असर दिख सकता है।
टाटा मोटर्स शेयर 1 महीने में 6 फीसदी उछला
टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल शेयर में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं 1 महीने में यह 6 फीसदी उछला है। '
यह भी पढ़ें- Upcoming Dividend: शेयर मार्केट में कमाई का बड़ा हफ्ता; LIC, TATA Power समेत ये 31 कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
