सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Dividend: शेयर मार्केट में कमाई का बड़ा हफ्ता; LIC, TATA Power समेत ये 30 कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड

Published: Sat, 20 Jun 2026 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:05 PM (IST)

आने वाले हफ्ते (22-25 जून, 2026) में 30 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देंगी, जिनमें LIC, टाटा पावर और हिंदुस्तान ...और पढ़ें

आने वाला हफ्ता डिविडेंड से कमाई के लिहाज से अहम रहने वाला है। (AI फोटो)

आने वाला हफ्ता डिविडेंड से कमाई के लिहाज से अहम रहने वाला है। (AI फोटो)

HighLights

  1. 31 कंपनियां 22-25 जून, 2026 को डिविडेंड देंगी।

  2. LIC, टाटा पावर, HUL जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

  3. सुप्रीम इंडस्ट्रीज ₹25 प्रति शेयर का सबसे बड़ा डिविडेंड।

नई दिल्ली। आने वाला हफ्ता यानी 22 जून, 2026 से 25 जून, 2026 तक वाले सप्ताह में स्टॉक मार्केट निवेशकों के लिए संभावित कमाई के लिहाज से अहम रहने वाला है। इस हफ्ते 31 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने वाली हैं। जिनमें लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाटा पावर और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। आने वाले हफ्ते में ये सभी स्टॉक्स 'एक्स-डिविडेंड' ट्रेड करेंगे।

डिविडेंड पाने के लिए सबसे जरूरी नियम क्या है?

BSE के डेटा के अनुसार, अगर आप किसी कंपनी का डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो आपके पोर्टफोलियो में 'एक्स-डिविडेंड डेट' (या 'एक्स-डेट') से पहले या उस दिन तक शेयर होने चाहिए। 'एक्स-डेट' या उसके बाद खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड नहीं मिलता है। कंपनियां 'रिकॉर्ड डेट' के आधार पर उन शेयरहोल्डर्स की लिस्ट तय करती हैं जो डिविडेंड पाने के हकदार हैं।

डिविडेंड देने वाली सभी 30 कंपनियों की पूरी लिस्ट

कंपनी का नाम एक्स-डेट (Ex-date) डिविडेंड की रकम (प्रति शेयर)
सुप्रीम इंडस्ट्रीज 25 जून 2026 ₹25.00
एशियन पेंट्स 23 जून 2026 ₹23.00
हिंदुस्तान यूनिलीवर 23 जून 2026 ₹22.00
केयर रेटिंग्स 25 जून 2026 ₹14.00
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट 25 जून 2026 ₹12.50
पैनॉसोनिक कार्बन इंडिया कंपनी 22 जून 2026 ₹12.00
अल्काइल एमाइंस केमिकल्स 25 जून 2026 ₹10.00
LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन) 25 जून 2026 ₹10.00
व्हील्स इंडिया 24 जून 2026 ₹9.14
थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज 23 जून 2026 ₹7.00
अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स 25 जून 2026 ₹5.40
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स 23 जून 2026 ₹5.00
डालमिया भारत 23 जून 2026 ₹5.00
शंकारा बिल्डप्रो 24 जून 2026 ₹5.00
जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस 25 जून 2026 ₹4.50
डॉ. लाल पैथलैब्स 25 जून 2026 ₹4.00
मावाना शुगर्स 25 जून 2026 ₹4.00
एस.जे.एस. एंटरप्राइजेज 25 जून 2026 ₹3.50
इंडियन होटल्स कंपनी 23 जून 2026 ₹3.25
जी एन ए एक्सल्स 23 जून 2026 ₹3.00
यूफ्लेक्स (Uflex) 25 जून 2026 ₹3.00
टाटा पावर कंपनी 23 जून 2026 ₹2.50
संगम इंडिया 22 जून 2026 ₹2.00
एंथम बायोसाइंसेज 25 जून 2026 ₹2.00
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फॉर्जिंग्स 25 जून 2026 ₹1.80
इंडसइंड बैंक 25 जून 2026 ₹1.50
वैभव ग्लोबल 25 जून 2026 ₹1.50
सिंजीन इंटरनेशनल 25 जून 2026 ₹1.25
फ्रेडुन फार्मास्युटिकल्स 23 जून 2026 ₹0.70
डीएमआर इंजीनियरिंग 22 जून 2026 ₹0.14

इस हफ्ते सबसे ज्यादा डिविडेंड कौन सी कंपनी दे रही है?

इस लिस्ट में सबसे अहम घोषणा सुप्रीम इंडस्ट्रीज की तरफ से है, जो प्रति शेयर ₹25 का बड़ा डिविडेंड दे रही है। जिसकी एक्स-डेट 25 जून, 2026 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर एशियन पेंट्स (₹23 प्रति शेयर) और तीसरे नंबर पर हिंदुस्तान यूनिलीवर (₹22 प्रति शेयर) हैं; दोनों की एक्स-डेट 23 जून, 2026 है।

LIC, टाटा पावर और डालमिया भारत कितना डिविडेंड दे रहे हैं?

  • LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन): प्रति शेयर ₹10 का फाइनल डिविडेंड।
  • Tata Power (टाटा पावर कंपनी): प्रति शेयर ₹2.50 का फाइनल डिविडेंड।
  • Dalmia Bharat: प्रति शेयर ₹5 का फाइनल डिविडेंड।

यह भी पढ़ें- Stock Market Holiday: अगले हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर इन दिनों नहीं होगी ट्रेडिंग

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां डिविडेंड को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)