सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Dividend: डिविडेंड और बोनस शेयर का महा-हफ्ता; HDFC Bank, Tata समेत 31 कंपनियां दिलाएंगी फायदा

Published: Sun, 14 Jun 2026 03:25 PM (IST)

आने वाला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि 15 से 19 जून के बीच ...और पढ़ें

Dividend Stocks: HDFC Bank, Tata Motors और Polycab लिस्ट में शामिल। (AI फोटो)

Dividend Stocks: HDFC Bank, Tata Motors और Polycab लिस्ट में शामिल। (AI फोटो)


HighLights

  1. 15-19 जून के बीच 31 कंपनियां डिविडेंड/बोनस देंगी।

  2. HDFC बैंक, टाटा मोटर्स बड़े डिविडेंड घोषित करेंगे।

  3. ब्रिगेड एंटरप्राइजेज 1:3 बोनस शेयर जारी करेगी।

नई दिल्ली। आने वाला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 15 जून से 19 जून के बीच, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज जैसी बड़ी कंपनियों समेत कुल 31 कंपनियां डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने वाली हैं। इन कॉर्पोरेट गतिविधियों का फायदा उठाने के लिए, निवेशकों को तय रिकॉर्ड डेट पर अपने डीमैट अकाउंट में संबंधित शेयर रखने होंगे।

सनोफी कंज्यूमर का ₹75 प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड

पॉलीकैब इंडिया प्रति शेयर ₹47 का डिविडेंड दे रही है, जबकि सनोफी कंज्यूमर प्रति शेयर ₹75 का भारी-भरकम डिविडेंड दे रही है, जो इनमें सबसे ज़्यादा है। इंडियामार्ट भी प्रति शेयर कुल ₹60 का डिविडेंड देगी, जिसमें ₹30 का फाइनल डिविडेंड और ₹30 का स्पेशल डिविडेंड शामिल है।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज देगी बोनस शेयर

रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के लिए 17 जून (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर तीन शेयरों के बदले एक मुफ्त बोनस शेयर मिलेगा। कंपनी लगभग सात साल के अंतराल के बाद यह बोनस इश्यू ला रही है।

कंपनी का नाम रिकॉर्ड डेट
कॉपोरेट एक्शन / डिविडेंड (प्रति शेयर)
SMC Global Securities 15 जून (सोमवार) ₹0.60 फाइनल डिविडेंड
RR Kabel 16 जून (मंगलवार) ₹5.50 फाइनल डिविडेंड
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज 17 जून (बुधवार) 1:3 बोनस शेयर (3 शेयर पर 1 फ्री)
स्टील सिटी सिक्योरिटीज 17 जून (बुधवार) ₹1.00 डिविडेंड
टाटा टेक्नोलॉजी 18 जून (गुरुवार)
₹5.35 (₹2 फाइनल + ₹3.35 स्पेशल डिविडेंड)
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक 18 जून (गुरुवार) ₹5.00 डिविडेंड
HDB फाइनेंशियल सर्विसेस 18 जून (गुरुवार) ₹2.00 फाइनल डिविडेंड
HDFC Bank 19 जून (शुक्रवार) ₹13.00 फाइनल डिविडेंड
Tata Communications 19 जून (शुक्रवार) ₹17.50 फाइनल डिविडेंड
Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स 19 जून (शुक्रवार) ₹3.00 फाइनल डिविडेंड
Polycab India 19 जून (शुक्रवार) ₹47.00 डिविडेंड
Sanofi Consumer Healthcare 19 जून (शुक्रवार) ₹75.00 फाइनल डिविडेंड
IndiaMART InterMESH 19 जून (शुक्रवार)
₹60.00 (₹30 फाइनल + ₹30 स्पेशल डिविडेंड)
HDFC Life Insurance 19 जून (शुक्रवार) ₹2.10 डिविडेंड
टोरेंट पावर 19 जून (शुक्रवार) ₹5.00 फाइनल डिविडेंड
String Metaverse 19 जून (शुक्रवार) 2:9 बोनस शेयर

HDFC Bank और टाटा की कंपनियों की भारी भरकम घोषणाएं

हफ़्ते के आखिरी दिन शुक्रवार, 19 जून को कई बड़ी कंपनियां अपनी रिकॉर्ड डेट पर पहुंचेंगी। प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक, HDFC बैंक, प्रति शेयर ₹13 का फ़ाइनल डिविडेंड देगा। वहीं, टाटा ग्रुप की कंपनियों में टाटा कम्युनिकेशन्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा टेक्नोलॉजीज (18 जून को) क्रमशः ₹17.50, ₹3 और कुल ₹5.35 का डिविडेंड देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ, एक का जीएमपी ₹60; कब से मिलेगा पैसा लगाने का मौका?

यह भी पढ़ें- कपड़े का बिजनेस छोड़ सोलर में उतरी इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, 897% रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल

"डिविडेंड, बोनस शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के डिविडेंड और बोनस को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)