सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Big Deal: टाटा ग्रुप का बड़ा दाव! टाटा स्टील खरीदेगी एपीएल अपोलो में 52.38% हिस्सेदारी; खर्च करेगी ₹15510

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:24 AM (IST)

टाटा स्टील, एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 52.38% हिस्सेदारी ₹15,510.61 करोड़ में खरीदेगी। यह डील एपीएल अपोलो द्वारा टाटा स्टील के ट्यूब कारोबार के अधिग्रहण से जुड़ी ₹28,000 करोड़ की बड़ी योजना का हिस्सा है।

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच डील का एलान (AI फोटो)

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच डील का एलान (AI फोटो)

HighLights

  1. टाटा स्टील खरीदेगी एपीएल अपोलो में 52.38% हिस्सेदारी

  2. यह डील ₹15,510.61 करोड़ में हुई है

  3. एपीएल अपोलो टाटा स्टील का ट्यूब कारोबार भी खरीदेगी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच एक बड़ी डील का एलान हो गया है। इस नई डील के तहत टाटा स्टील, एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 52.38 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 52.38 फीसदी हिस्सेदारी की ये डील 15,510.61 करोड़ रुपये में हुई है। इस खबर के बीच आज इन दोनों के ही कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे।

28000 करोड़ की डील

एपीएल अपोलो में हिस्सेदारी खरीदने का एलान ऐसे समय पर किया गया है, जब दोनों कंपनियों ने 22 नवंबर को घोषणा की थी कि टाटा स्टील अपना ट्यूब कारोबार और टाटा स्टील कलर्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी, 28,000 करोड़ रुपये तक के सौदे में, एपीएल अपोलो को सौंप देगी।
घोषित डील के तहत, टाटा स्टील कलर्स की वैल्यूएशन 16,300 करोड़ रुपये है, जबकि टाटा स्टील के ट्यूब कारोबार की वैल्यू 11,700 करोड़ रुपये है।

दोनों डील एक साथ होंगी पूरी

ये दोनों डील एक-दूसरे पर निर्भर हैं और उम्मीद है कि ये एक साथ पूरी होंगी। APL अपोलो ने बताया कि इन समझौतों की अंतिम समय-सीमा (लॉन्ग-स्टॉप डेट) 31 मार्च, 2028 है। इन सौदों के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी के साथ-साथ शेयरधारकों की सहमति सहित अन्य जरूरी मंजूरियां भी लेनी होंगी।

ट्यूब्स से जुड़ी डील

ट्यूब्स से जुड़ी डील में जमशेदपुर, होसुर, खोपोली और साहिबाबाद में टाटा स्टील के मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कामकाज शामिल हैं, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स द्वारा बनाए गए उत्पाद भी आते हैं।
इसमें खोपोली स्थित कुछ कोल्ड-रोलिंग और सरफेस-कोटेड स्टील सुविधाएं भी शामिल हैं। यह कारोबार 'गोइंग कंसर्न' (चालू व्यवसाय) के रूप में एक 'स्लंप सेल' के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा। इस बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट के तहत संपत्तियां, कॉन्ट्रैक्ट, लाइसेंस, कर्मचारी और कुछ तय देनदारियां भी हस्तांतरित होंगी।

शेयरों का प्राइस कितना?

शुक्रवार को बीएसई पर टाटा स्टील का शेयर 1.69 फीसदी गिरकर 177.75 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं एपीएल अपोलो का शेयर 1.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 2122.15 रुपये पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें - Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी दे रहा शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत का संकेत, 25500 पार कर सकता है Nifty

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।