सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी को कितना हुआ मुनाफा, बाजार बंद होने के बाद आया रिजल्ट; कल दिखेगा एक्शन!

Published: Tue, 12 Aug 2025 04:27 PM (IST)

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy share) ने जून तिमाही में ₹324.32 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹3117 करोड़ की आय दर्ज ...और पढ़ें

सुजलॉन एनर्जी जून तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी करते हुए मुनाफे और रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है।
सुजलॉन एनर्जी जून तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी करते हुए मुनाफे और रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है।

 नई दिल्ली। पवन ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Share) ने जून तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी करते हुए मुनाफे और रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर 7.28% बढ़कर ₹324.32 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹302.29 करोड़ था। वहीं, कंपनी की तिमाही आय 54.61% उछलकर ₹3,117 करोड़ पर पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹2,016 करोड़ थी।

EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास से पहले की कमाई) इस तिमाही में 62% बढ़कर ₹599 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹370 करोड़ थी। EBITDA मार्जिन 18.4% से बढ़कर 19.2% पर पहुंच गया, जिसका श्रेय मजबूत डिलीवरी और अनुकूल व्यवसाय मिश्रण को दिया गया।

रिकॉर्ड डिलीवरी और ऑर्डर बुक

कंपनी ने बताया कि उसने अपने इतिहास में पहली तिमाही में सबसे ज्यादा 444 मेगावॉट की डिलीवरी की है। WTG (विंड टरबाइन जेनरेटर) व्यवसाय में योगदान मार्जिन मजबूत रहा। सुजलॉन की ऑर्डर बुक 5.7 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जो विविध ग्राहकों से भरी हुई है। कंपनी ने पिछले 10 तिमाहियों से ऑर्डर बुक में लगातार वृद्धि दर्ज की है। 30 जून तक कंपनी की शुद्ध नकद स्थिति ₹1,620 करोड़ रही।

CFO का इस्तीफा

सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (KMP) हिमांशु मोदी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 के कारोबारी घंटों के अंत तक रहेगा।

प्रबंधन की राय

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, “ऊर्जा क्षेत्र में एक संरचनात्मक बदलाव हो रहा है, जहां विंड-डॉमिनेंट फर्म और राउंड-द-क्लॉक सॉल्यूशंस भारत को सस्ती और भरोसेमंद स्वच्छ ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बढ़ती मांग और दोहराए गए ऑर्डर हमारे तकनीकी नेतृत्व और निष्पादन क्षमता में विश्वास को दर्शाते हैं।”

सुजलॉन ग्रुप के CEO जेपी चालसानी ने कहा, “इस तिमाही में हमारी रिकॉर्ड डिलीवरी हमारी निष्पादन क्षमता और अवसरों को भुनाने की योग्यता को दर्शाती है। MNRE की संशोधित ALMM (Wind) गाइडलाइंस के अनुरूप हम भारत की ऊर्जा संक्रमण यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।”

CFO हिमांशु मोदी ने कहा, “Q1 में सभी प्रमुख वित्तीय और परिचालन मापदंडों में सालाना आधार पर वृद्धि हुई। EBITDA में बढ़ोतरी हमारे अनुशासित वित्तीय प्रबंधन और व्यवसाय की मजबूती का नतीजा है। यह एकाउंटिंग एडजस्टमेंट है, जिसका नकदी पर कोई असर नहीं है। मजबूत ऑर्डर इनफ्लो से हमारे रेवेन्यू की दिशा साफ है।”

कंपनी का मानना है कि मौजूदा ऑर्डर बुक, बेहतर बैलेंस शीट और घरेलू विनिर्माण क्षमता के बल पर वह आने वाले समय में भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगी।

सुजलॉन एनर्जी शेयर प्राइस

सुजलॉन एनर्जी शेयर आज 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 63.22 रुपये पर बंद हुआ। इसने 5 साल में 1,599.46% का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल की अवधि में यह 21.33 फीसदी फिसला है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।