6 महीने में 36% टूट चुका है Suzlon का शेयर, अब टाटा ग्रुप से मिला बड़ा ऑर्डर; क्या फिर से होगा कमबैक?
सुजलॉन एनर्जी को टाटा समूह से भारत का पहला बड़ा विंड रीपावरिंग ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

सुजलॉन को टाटा समूह से पहला बड़ा विंड रीपावरिंग ऑर्डर मिला।
HighLights
सुजलॉन को टाटा समूह से पहला बड़ा विंड रीपावरिंग ऑर्डर मिला।
यह ऑर्डर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा।
विशेषज्ञों ने सुजलॉन शेयर के लिए ₹45-₹65 का लक्ष्य दिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में बीते 6 महीनों से गिरावट का दौर जारी है। इस दौरान यह लगभग 36 फीसदी तक टूट चुका है। इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को इस बात का इंतजार है कि आखिर अब यह कब कमबैक करेगा। यानी अब सुजलॉन में तेजी का दौर कब आएगा। निवेशक इस पर अपनी नजर बनाए हुए है। अब इसी शेयर को लेकर खबर है कि कंपनी को
रिपोर्ट्स के अनुसार सुजलॉन ने Ministry of New and Renewable Energy की रीपावरिंग नीति के तहत, टाटा समूह से भारत की पहली बड़ी विंड रीपावरिंग का ऑर्डर मिला है। इससे रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) क्षेत्र में कमाई का एक नया जरिया खुलेगा, क्योंकि भारत सरकार पिछले तीन वर्षों से इस नीति पर काम कर रही है। जानकारों का कहना है कि टाटा समूह का यह ऑर्डर भले ही छोटा है, लेकिन कमाई का यह नया जरिया तेजी से आगे बढ़ सकता है, जिससे कंपनी निकट भविष्य में मुनाफे में आ सकती है।
6 महीने में 36% टूट चुका है शेयर?
सुजलॉन के शेयर बीते 6 महीने में 36 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। अगर बीते एक साल की बात करें तो एक साल में यह 32 फीसदी और इस साल अब तक यह 30 फीसदी तक टूट चुका है। हालांकि, 5 साल में इसने लगभग 470 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे में अब टाटा पावर से विंड रीपावरिंग का ऑर्डर मिलना कंपनी के लिए एक अच्छी खबर है।
सुजलॉन एनर्जी को टाटा ग्रुप से मिले ऑर्डर पर बात करते हुए, SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव ने कहा, "टाटा ग्रुप का यह ऑर्डर आकार में छोटा है, लेकिन यह भारत का पहला 'विंड रिपावरिंग' (पवन ऊर्जा संयंत्रों के आधुनिकीकरण) से जुड़ा ऑर्डर है। भारत सरकार पिछले तीन वर्षों से इस नीति पर काम कर रही है। इससे कंपनी के लिए अवसरों के नए रास्ते खुलेंगे और उम्मीद है कि यह कारोबार बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। इस नए कारोबारी अवसर से कंपनी को मुनाफा कमाने में मदद मिलने की उम्मीद है, जिसका इंतजार शेयर निवेशक लंबे समय से कर रहे थे।"
सुजलॉन शेयर का प्राइस टारगेट । Suzlon share price target
सुजलॉन शेयरों के टेक्निकल चार्ट पैटर्न का विश्लेषण करते हुए, केसी सिक्योरिटीज में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष (VP) महेश एम. ओझा ने कहा, "सुजलॉन शेयरों के लिए ₹33 और ₹30.80 के स्तर पर सपोर्ट मौजूद हैं। ऊपरी स्तर पर, सुजलॉन के शेयर की कीमत को ₹39.60 पर रेजिस्टेंस (रुकावट) का सामना करना पड़ रहा है। यदि यह इस रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकल जाता है, तो सुजलॉन के शेयर की कीमत ₹45 तक जा सकती है।"
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस शेयर को लेकर अक्टूबर में टार्गेट दिया था। फर्म ने इस शेयर पर अपनी 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹65 तय किया था।
क्या है नेशनल विंड रीपावरिंग पॉलिसी?
MNRE की 'नेशनल विंड रीपावरिंग पॉलिसी' के तहत, रीपावरिंग का मतलब उन मौजूदा विंड टर्बाइनों को बदलना है जो 2 MW से कम क्षमता वाली हैं, 15 साल से अधिक पुरानी हैं, अपना ऑपरेशनल जीवन पूरा कर चुकी हैं, या मौजूदा नियमों का पालन नहीं करती हैं। नई टर्बाइनों से सालाना बिजली उत्पादन में कम से कम 1.5 गुना की बढ़ोतरी होनी चाहिए। रीपावरिंग को और बढ़ावा देने के लिए, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने हाल ही में पुराने विंड प्रोजेक्ट्स की रीपावरिंग के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है। गिरीश
यह भी पढ़ें- सेबी के रडार पर टाटा स्टील-एपीएल अपोलो डील, छोटे निवेशकों के हितों से समझौता नहीं; तुहिन कांत पांडे ने क्या-क्या कहा?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।