सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनशाइन पिक्चर्स और शंकेश ज्वैलर्स के आईपीओ की दमदार लिस्टिंग! निवेशकों को मिला फायदा; कितना कराया फायदा?

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2026 10:28 AM (IST)

आज शेयर बाजार में सनशाइन पिक्चर्स और शंकेश ज्वैलर्स के आईपीओ प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को 10-11 फीसदी का फायदा हुआ। हालांकि, लिस्टिंग के बाद दोनों कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

Sunshine Pictures और Shankesh Jewellers की लिस्टिंग हुई (AI फोटो)

Sunshine Pictures और Shankesh Jewellers की लिस्टिंग हुई (AI फोटो)

HighLights

  1. सनशाइन पिक्चर्स और शंकेश ज्वैलर्स के आईपीओ लिस्ट हुए

  2. दोनों आईपीओ प्रीमियम पर लिस्ट होकर निवेशकों को फायदा दिया

  3. लिस्टिंग के बाद दोनों शेयरों में गिरावट दर्ज की गई

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में दो आईपीओ की लिस्टिंग हुई। इनमें सनशाइन पिक्चर्स (Sunshine Pictures IPO Listing) और शंकेश ज्वैलर्स (Shankesh Jewellers IPO Listing) शामिल हैं। दोनों ही आईपीओ की प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। इनमें से एक ने 11 फीसदी और दूसरे ने 10 फीसदी फायदा कराया है।

Sunshine Pictures IPO Listing

सनशाइन पिक्चर्स की लिस्टिंग करीब 10 फीसदी प्रीमियम पर हुई है। बीएसई पर इसके शेयर ने 360 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 34 रुपये या 9.44 फीसदी की मजबूती के साथ 394 रुपये और एनएसई पर 35.90 रुपये या 9.97 फीसदी प्रीमियम के साथ 395.90 रुपये पर शुरुआत की।
हालांकि पॉजिटिव लिस्टिंग के बाद इसका शेयर गिरा और करीब 10.05 बजे ये लिस्टिंग प्राइस (395.90 रुपये) से 4.17 फीसदी गिरकर 379.40 रुपये पर है।

कैसा रहा था सनशाइन पिक्चर्स का आईपीओ?

18-20 अगस्त के बीच प्राइमरी मार्केट में सनशाइन पिक्चर्स के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को 105.81 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी नए इश्यू से मिली रकम में से ₹112.50 करोड़ का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।
यह फंड कंपनी की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उसके मौजूदा कामकाज व भविष्य की बिजनेस जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

Shankesh Jewellers IPO Listing

शंकेश ज्वैलर्स की लिस्टिंग 11 फीसदी प्रीमियम पर हुई। बीएसई पर इसके शेयर ने 93 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 9.20 रुपये या 9.89 फीसदी की मजबूती के साथ 102.20 रुपये और एनएसई पर 10.30 रुपये या 11.08 फीसदी प्रीमियम के साथ 103.30 रुपये पर शुरुआत की।
लिस्टिंग के बाद इसका शेयर भी गिरा है और 10.05 बजे ये लिस्टिंग प्राइस (103.30 रुपये) से 1.01 फीसदी गिरकर 102.26 रुपये पर है।

किसलिए होगा फंड का इस्तेमाल?

आईपीओ से पहले, मुंबई की ज्वेलरी होलसेलर कंपनी शंकेश ज्वैलर्स ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹110.15 करोड़ जुटाए थे। नए इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या समय से पहले चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - HDFC और यस बैंक पर बड़ी अपडेट्स! एक को मिली नई रेटिंग और दूसरे के मैनेजमेंट में बदलाव; शेयरों पर क्या पड़ा असर?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।