HDFC और यस बैंक पर बड़ी अपडेट्स! एक को मिली नई रेटिंग और दूसरे के मैनेजमेंट में बदलाव; शेयरों पर क्या पड़ा असर?
एचडीएफसी बैंक ने अपनी नवीनतम ईएसजी रेटिंग्स की जानकारी दी है, जबकि यस बैंक ने अपने वरिष्ठ प्रबंधन में बदलाव किया है। निपुण कौशल को अब चीफ स्ट्रैटेजी और मार्केटिंग ऑफिसर बनाया गया है, हालांकि इन खबरों का शेयरों पर खास असर नहीं दिखा।

HDFC Bank और यस बैंक पर रखें नजर
HighLights
एचडीएफसी बैंक ने अपनी नवीनतम ईएसजी रेटिंग्स की जानकारी दी
यस बैंक में निपुण कौशल को नया पद मिला
दोनों बैंकों के शेयरों पर खबरों का मामूली असर दिखा
नई दिल्ली। भारत के दो प्रमुख प्राइवेट बैंकों से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक और यस बैंक शामिल हैं। दोनों बैंकों की तरफ से दी गयी जानकारियों के बीच आज मंगलवार को इनके शेयर फोकस में रहेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं अपडेट।
एचडीएफसी बैंक ने क्या दी जानकारी?
देश के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के मामले में अपनी ताजा रेटिंग्स की जानकारी साझा की है। बैंक द्वारा शेयर बाजारों (BSE और NSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, दो प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने बैंक के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया है।
क्यों अहम होती है ESG रेटिंग?
एचडीएफसी बैंक ने बताया कि क्रिसिल (Crisil) ईएसजी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड ने बैंक को 76 का स्कोर दिया है। वहीं, ईएसजी रिस्क असेसमेंट्स एंड इंसाइट्स लिमिटेड ने बैंक के प्रदर्शन को 73.03 की रेटिंग दी है।
यह रेटिंग निवेशकों के लिए काफी अहम हो सकती है, क्योंकि यह दिखाती है कि बैंक न केवल वित्तीय रूप से मजबूत है, बल्कि पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए भी सजग है।
यस बैंक में क्या हुआ?
यस बैंक (YES BANK) ने अपने Senior Management में बदलाव किया है। बैंक ने सोमवार, 24 अगस्त 2026 को दी एक सूचना में बताया कि बैंक के मौजूदा चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) निपुण कौशल को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
यस बैंक की तरफ से जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार, निपुण कौशल, जो फिलहाल बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और हेड CSR हैं, अब बैंक-लेवल स्ट्रैटजी को चलाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अब 'चीफ स्ट्रैटेजी और मार्केटिंग ऑफिसर' (Chief Strategy and Marketing Officer) के रूप में री-डेजिग्नेट किया गया है।
यह बदलाव 24 अगस्त, 2026 से प्रभावी हो गया है।
शेयरों पर क्या पड़ा असर?
इन खबरों का दोनों ही बैंकों के शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है। करीब साढ़े 9 बजे BSE पर यस बैंक का शेयर एक दम फ्लैट 22.59 रुपये पर है, जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.10 फीसदी की बेहद मामूली गिरावट के साथ 727.75 रुपये पर है।
ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे 10 आईपीओ, ₹345 तक GMP; शेयर मिल गए तो हो जाएंगे मालामाल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।