सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार्केट एक्सपर्ट ने सुझाए ₹100 से कम के 3 शेयर, दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न; लिस्ट में अनिल अग्रवाल की कंपनी भी शामिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:47 PM (IST)

चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया ने निफ्टी 50 के 25,000 के ऊपर सकारात्मक रहने का अनुमान लगाया है। उन्होंने ₹100 ...और पढ़ें

सस्ते शेयरों में मौका! (AI फोटो)

सस्ते शेयरों में मौका! (AI फोटो)

HighLights

  1. निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के ऊपर सकारात्मक रहेगा

  2. सुमीत बगड़िया ने 3 सस्ते शेयर खरीदने की सलाह दी

  3. लॉयड्स, निवा बूपा, वेदांता पावर हैं ये शेयर

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया का मानना है कि जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के ऊपर है, तब तक भारतीय शेयर बाजार का रुझान सकारात्मक बना रहेगा। चॉइस ब्रोकिंग के विशेषज्ञ ने कहा कि डेली कैंडल हाई लेवल के पास प्रॉफिट बुकिंग को दर्शाती है। लेकिन निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए 25,000 का सपोर्ट स्तर मजबूत बना रह सकता है।
इस बीच उन्होंने 3 ऐसे शेयर खरीदने की भी सलाह दी है, जिनका दाम 100 रुपये से कम है। अक्सर लोग सस्ते शेयरों की तलाश में रहते हैं और बगड़िया ने ऐसे 3 शेयर चुने हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में और चेक करते हैं कि इनका टारगेट कितना है।

ये हैं वे 3 शेयर

₹100 से कम कीमत वाले शेयरों की बात करें तो, चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया ने जिन तीन शेयरों को खरीदने की सलाह दी है, उनमें लॉयड्स इंजीनियरिंग, निवा बूपा और वेदांता पावर शामिल हैं। फिलहाल इन तीनों ही शेयरों की कीमत 100 रुपये से कम है।

किसका कितना है टारगेट?

  • लॉयड्स इंजीनियरिंग: ₹89.25 पर खरीदें | टारगेट ₹98 | स्टॉप-लॉस ₹85
  • निवा बूपा: ₹78.77 पर खरीदें | टारगेट ₹86 | स्टॉप-लॉस ₹75
  • वेदांता पावर: ₹34.92 पर खरीदें | टारगेट ₹38.50 | स्टॉप-लॉस ₹33

निफ्टी के लिए कहां हैं सपोर्ट?

निफ्टी 50 इंडेक्स के आउटलुक पर सुमीत बगड़िया ने कहा कि 50-स्टॉक वाले इस इंडेक्स के लिए 25,000–25,080 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं 25,250–25,400 के स्तर पर रेजिस्टेंस बना हुआ है। RSI 75.22 पर है, जो इसके 66.75 के औसत से ऊपर है। इससे पता चलता है कि मोमेंटम मजबूत तो है, लेकिन यह काफी खिंचा हुआ (stretched) भी है।

ये भी पढ़ें - नवंबर 2026 में FD पर मिल रहा 8.6% तक ब्याज, चेक करें HDFC, ICICI और PNB से उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक तक की रेट्स

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।