Share Market Highlights: शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 74000 के पार; सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आया उछाल
Share market Closing: 24 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद (Stock Market Closing) हुए, जिसमें निफ्टी 22,900 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,068.45 पर और निफ्टी 445.15 अंक या 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,957.80 पर बंद हुआ।

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली। 24 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद (Stock Market Closing) हुए, जिसमें निफ्टी 22,900 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,068.45 पर और निफ्टी 445.15 अंक या 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,957.80 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें ऑटो, IT, मेटल, मीडिया, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में 2% की बढ़त दर्ज की गई।
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में L&T, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इटरनल और बजाज फाइनेंस शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में कोल इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, सन फार्मा, सिप्ला और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में गिरावट: घबराएं नहीं, ये 5 तरीके अपनाकर समझदारी से करें निवेश; रणनीति आएगी पैसा बनाने में काम
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: शेयर बाजार में आई शानदार तेजी
24 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद (Stock Market Closing) हुए, जिसमें निफ्टी 22,900 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,068.45 पर और निफ्टी 445.15 अंक या 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,957.80 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें ऑटो, IT, मेटल, मीडिया, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में 2% की बढ़त दर्ज की गई।
Metal Stocks LIVE: ये हैं 3 बजे के टॉप मेटल स्टॉक्स

Sensex LIVE Updates: 2 बजे सेंसेक्स के शेयरों का क्या रहा हाल?
-1774341105012.jpg)
Wipro Share Price LIVE: विप्रो ने दक्षिण कोरिया में नई इनोवेशन लैब शुरू की
विप्रो ने Wipro Innovation Network (WIN) के तहत एक नई Innovation Lab शुरू करके, दक्षिण कोरिया में अपने बिनेस ऑपरेशन्स के विस्तार की घोषणा की है। इस बीच विप्रो का शेयर 1.25% की बढ़ोतरी के साथ 189.85 रुपये पर है।
IRFC Share Price LIVE: आईआरएफसी ने हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन के साथ लोन समझौता किया
आईआरएफसी ने हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन के साथ 12,842 करोड़ रुपये तक के अपने मौजूदा लॉन्ग-टर्म कर्ज की रीफाइनेंसिंग के लिए एक बड़ा रुपया टर्म लोन एग्रीमेंट साइन किया है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन 91.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 2.30 रुपये या 2.57 प्रतिशत की तेजी है।
BSE 250 SmallCap Index LIVE: ये हैं 1 बजे के टॉप गेनर और लूजर्स
-1774337978456.jpg)
Swiggy Share Price LIVE Today: स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये से बढ़ाकर 17.58 रुपये कर दी। स्विगी की नई प्लेटफॉर्म फीस जोमैटो की 17.58 रुपये की फीस के बराबर है। इस खबर के बीच स्विगी का शेयर 2.90 फीसदी उछलकर 280.40 रुपये पर पहुंच गया है।
पढ़ें पूरी खबर - Swiggy Platform Fee: स्विगी से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जोमैटो के मुकाबले कितनी?
Educomp Solutions: 960 रुपये से 1 रुपये पर आ गया इस कंपनी का शेयर
Educomp Solutions मुख्य रूप से बहुत ज्यादा विस्तार के कारण हुए भारी कर्ज में आ गई। फिर घटते रेवेन्यू और फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट की वजह से इसे काफी नुकसान हुआ और ये दिवालिया हो गई। फिर मई 2017 में दिवालिया कार्यवाही शुरू हुई।
ये भी पढ़ें - क्यों दिवालिया हुई एजुकेशन सेक्टर की 'स्टार'? IIM के पूर्व छात्र की कंपनी ऐसे फंसी कर्ज के जाल में; ₹1 पर आया ₹960 वाला शेयर
गोल्डमैन ने 2026 के लिए भारत के GDP विकास अनुमान में की कटौती
गोल्डमैन सैक्स ने मार्च में दूसरी बार भारत की GDP ग्रोथ के अपने अनुमान को कम कर दिया है। ऐसा इसने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी रहने के कारण किया है, जिससे महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का खतरा बढ़ गया है। गोल्डमैन ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि उसने 13 मार्च को भारत की GDP ग्रोथ का जो अनुमान 6.5% बताया था, उसे 2026 के लिए घटाकर 5.9% कर दिया है।
Healthcare Index LIVE: 12 बजे अधिकतर हेल्थकेयर हरे निशान में
-1774334248356.jpg)
Energy Stocks LIVE: पौने 12 बजे एनर्जी शेयरों का कैसा रहा हाल?
-1774333092736.jpg)
Tata Power Share LIVE Today: टाटा पावर ने GUVNL के साथ बिजली खरीद समझौता किया
कंपनी ने GUVNL (गुजरात) के साथ टाटा पावर मुंद्रा प्लांट के लिए एक पूरक बिजली खरीद समझौता किया है। टाटा पावर कंपनी का शेयर 386.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 0.55 रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट है।
Commodity Stocks LIVE Today: कमोडिटी शेयरों में से अधिकतर में है तेजी
-1774330561987.jpg)
Rupee vs Dollar: क्यों मजबूत हुआ रुपया?
रुपये में मजबूती बढ़त कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद देखने को मिली। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बिजली और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की अपनी धमकी वापस लेने के एक दिन बाद आई, ताकि एक संभावित शांति समझौता किया जा सके।
Rupee vs Dollar: मजबूती के साथ खुला रुपया
24 मार्च को रुपया 30 पैसे की बढ़त के साथ खुला। कल 93.98 रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर समाप्त होने के बाद, सुबह के समय रुपया डॉलर के मुकाबले 93.64 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Larsen & Toubro Share Price LIVE: 2 फीसदी से अधिक उछला शेयर
आज लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इसका शेयर करीब 10 बजे 74.10 रुपये या 2.22 फीसदी की मजबूती के साथ 3,416 रुपये पर है। अनुमान है कि इसके शेयर में गिरावट के बाद दोबारा खरीदारी लो वैल्यूएशन के कारण शुरू हुई है।
Astorne Capital VCC Arven ने Innovision के 8.5 लाख शेयर खरीदे
Astorne Capital VCC Arven ने इनोविजन के 39.75 करोड़ रुपये में 8.5 लाख शेयर खरीदे, जबकि Beacon Stone Capital ने 21.04 करोड़ रुपये में 4.5 लाख शेयर खरीदे। आज इनोविजन का शेयर करीब पौने 10 बजे 0.82 फीसदी चढ़कर 375.85 रुपये पर चल रहा है।
Stock Market LIVE Today: सेंसेक्स के 29 शेयरों में तेजी
-1774324743006.jpg)
Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स और निफ्टी उछले
मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार मजबूती के साथ शुरुआत हुई। इसका संकेत गिफ्ट निफ्टी से पहले ही मिल रहा था। आज सेंसेक्स 72,696.39 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1516.08 अंक या 2.09 फीसदी की मजबूती के साथ 74,212.47 पर खुला, जबकि निफ्टी 22,512.65 के मुकाबले 365.80 अंक या 1.62 फीसदी उछलकर 22,878.45 पर खुला।
