सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Swiggy Platform Fee: स्विगी से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जोमैटो के मुकाबले कितनी?

Published: Tue, 24 Mar 2026 12:51 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2026 01:02 PM (IST)

स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये से बढ़ाकर 17.58 रुपये कर दी है, जो अब ज़ोमैटो के बराबर हो ...और पढ़ें

स्विगी ने बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस

स्विगी ने बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। अब ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। Zomato के प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने के कुछ ही दिनों बाद, Swiggy ने भी ऐसा ही कदम उठाया है, जिससे ग्राहकों को हर ऑर्डर पर देनी वाली फीस बढ़ गई है। Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फस बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर (GST सहित) कर दी है, जो पहले 14.99 रुपये थी। यह लगभग 17% की बढ़ोतरी है। इस खबर के बीच स्विगी का शेयर 2.90 फीसदी उछलकर 280.40 रुपये पर पहुंच गया है।

क्यों बढ़ाई स्विगी ने फीस?

स्विगी ने यूजर्स को बताया है कि इस बढ़ी हुई फीस से उसे Swiggy प्लेटफॉर्म को चलाने और उसका मैंटेनेंस करने में मदद मिलेगी। कंपनी की तरफ से जारी किया गया है ये मैसेज अब ऐप पर चेकआउट के दौरान दिखाई दे रहा है।

जोमैटो ने कितनी बढ़ाई फीस?

स्विगी की तरफ से किया गया बदलाव Zomato द्वारा अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने के कुछ ही समय बाद किया गया है। कंपनी ने प्रति ऑर्डर शुल्क में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे GST से पहले की फीस 12.50 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये हो गई है। अब दोनों प्लेटफॉर्म की फीस एक समान है।
टैक्स जोड़ने के बाद, Swiggy और Zomato दोनों अब लगभग एक जैसा ही शुल्क लेते हुए दिख रहे हैं। यह उस लंबे समय से चले आ रहे चलन को जारी रखता है, जिसमें ये दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे की फीस तय करने की रणनीतियों की नकल करते हैं। यानी एक प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाता है तो दूसरा भी बढ़ाता है।

क्या होती है प्लेटफॉर्म फीस?

प्लेटफॉर्म फीस किसी कंपनी का प्लेटफॉर्म यूज किया जाने वाला चार्ज होता है। प्लेटफॉर्म फीस, फूड डिलीवरी बिल का एक छोटा लेकिन बढ़ा हुआ हिस्सा है। हालाँकि, अलग-अलग तौर पर ये फीस मामूली लग सकती हैं, लेकिन बार-बार इस्तेमाल करने वालों को समय के साथ काफी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।
कंपनियाँ अक्सर इन शुल्कों को टेक्नोलॉजी की लागत, ऐप के रखरखाव और कुल मिलाकर कामकाज के खर्चों को पूरा करने के लिए जरूरी बताकर सही ठहराती हैं।

 


ये भी पढ़ें - Share Market Today LIVE: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 800 अंक ऊपर; स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)