SG Mart Share: 1 साल में पैसा 3.5 गुना, 6 महीनों में डबल और अब छुआ ऑल टाइम हाई; फंड जुटाने की खबर से 12% से ज्यादा उछला
एसजी मार्ट का शेयर आज 12% से अधिक उछलकर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है, क्योंकि कंपनी ने 26 नवंबर 2026 को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई है। कंपनी इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स जैसे प्रेफरेंशियल इश्यू या QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगी, जिसके बाद शेयर में जबरदस्त उछाल देखा गया।

SG Mart का शेयर उछला
HighLights
एसजी मार्ट शेयर 12% उछला, फंड जुटाने की योजना से रिकॉर्ड हाई
कंपनी 26 नवंबर 2026 को बोर्ड बैठक में फंडरेजिंग पर विचार करेगी
प्रेफरेंशियल इश्यू, QIP जैसे इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स जारी करने की संभावना
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एसजी मार्ट का शेयर आज 12 फीसदी से ज्यादा उछला है और शुरुआती कारोबार में ही 1,238.70 रुपये के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया है। दरअसल कंपनी ने 26 नवंबर 2026 को अपने निदेशक मंडल (Board of Directors) की एक बैठक तय की है। इस मीटिंग का मेन एजेंडा विभिन्न इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करना है।
कंपनी इक्विटी शेयरों या कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज समेत एक या अधिक इंस्ट्रूमेंट जारी करने पर विचार करेगी। जिन संभावित तरीकों पर विचार किया जा रहा है, उनमें प्रेफरेंशियल इश्यू, राइट्स इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), या कोई अन्य स्वीकृत तरीका या इनका कोई कॉम्बिनेशन शामिल है।
तिमाही नतीजे रहे शानदार
SG Mart ने पिछले महीने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसका रेवेन्यू ₹156 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 8% कम रहा, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 19% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹54 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 104% और पिछली तिमाही के मुकाबले 19% अधिक रहा।
शेयर का धमाकेदार परफॉर्मेंस
- सबसे अहम है एसजी मार्ट के शेयर का परफॉर्मेंस। इसकी लिस्टिंग पिछले साल सितंबर में हुई थी। तब से अब तक ये 241 फीसदी रिटर्न दे चुका है
- बीते 1 साल में इसने 253.5 फीसदी रिटर्न दिया है और निवेशको का पैसा साढ़े 3 गुना से अधिक कर दिया है
- 2026 में अब तक ये 218.6 फीसदी रिटर्न देते हुए पैसा 3 गुना से अधिक कर चुका है
- 6 महीनों में इसने 100 फीसदी रिटर्न देकर पैसा डबल कर दिया है
- इसके तीन महीनों का रिटर्न 51.44 फीसदी रहा है
क्या करती है कंपनी?
SG Mart एक भारतीय B2B डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है, जो कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मटेरियल पर केंद्रित है। APL अपोलो ग्रुप परिवार के सदस्यों द्वारा प्रमोट की जाने वाली यह कंपनी पूरे भारत में बिल्डरों, EPC कॉन्ट्रैक्टर्स, रियल एस्टेट डेवलपर्स, OEMs, डीलरों और रिटेलरों को उत्पाद सप्लाई करती है।
ये भी पढ़ें - खतरे में अनिल अग्रवाल की वेदांता समेत 3 शेयर: कमोडिटी कीमतों में गिरावट का असर; 9 स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।