सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio के बाद एक और बड़ी कंपनी लाएगी IPO! कोल इंडिया की सब्सिडियरी ने सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Mon, 02 Nov 2026 03:35 PM (IST)

कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सेबी के पास ...और पढ़ें

कोल इंडिया की सब्सिडियरी लाएगी आईपीओ

कोल इंडिया की सब्सिडियरी लाएगी आईपीओ

HighLights

  1. एसईसीएल ने आईपीओ के लिए सेबी को दस्तावेज सौंपे

  2. यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है

  3. कोल इंडिया अपनी 66.81 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी

एजेंसी, नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।
एक नवंबर को दाखिल दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा।

कोल इंडिया बेचेगी हिस्सेदारी

इसके तहत कंपनी की प्रमोटर कोल इंडिया 66.81 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेगी। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। चूंकि यह आईपीओ पूरी तरह ओएफएस पर आधारित है, इसलिए इससे मिलने वाली पूरी राशि कोल इंडिया को मिलेगी और एसईसीएल को कोई राशि प्राप्त नहीं होगी।

सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक

वर्ष 1985 में स्थापित और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यालय वाली एसईसीएल देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है। दस्तावेजों में कहा गया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 17.62 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो देश के कुल कोयला उत्पादन का 16.94 प्रतिशत है।
यह कोल इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक अनुषंगी कंपनी है और वित्त वर्ष 2025-26 में मूल कंपनी के कुल उत्पादन में इसका योगदान 22.95 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें - न टेक का बैकग्राउंड, न बड़ी पहचान... फिर भी मिठाई वाले के बेटे को दुबई में मिला 2.5 करोड़ का AI पैकेज!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।