सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न टेक का बैकग्राउंड, न बड़ी पहचान... फिर भी मिठाई वाले के बेटे को दुबई में मिला 2.5 करोड़ का AI पैकेज!

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:52 PM (IST)

लखनऊ के एक मिठाई विक्रेता के बेटे तेजेश वैश ने IIT कानपुर से पढ़ाई कर दुबई में 2.5 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

तेजेश वैश को मिली करोड़ों की जॉब

तेजेश वैश को मिली करोड़ों की जॉब

HighLights

  1. तेजेश वैश को दुबई में 2.5 करोड़ की AI जॉब मिली

  2. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया

  3. अपने परिवार के लिए लखनऊ में घर बना रहे हैं

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मिठाई बेचने वाले व्यक्ति के 26 वर्षीय बेटे ने बड़ा कारनामा किया है। हम बात कर रहे हैं तेजेश वैश (Tejesh Vaish) की, जिन्हें दुबई में करोड़ों के पैकेज वाली जॉब मिल गयी है। तेजेश ने स्कॉलरशिप हासिल की, IIT कानपुर से पढ़ाई की और कई इंटर्नशिप कीं।
मगर अब आखिरकार, उन्हें अमेरिका के एक AI स्टार्टअप में 2.5 करोड़ रुपये की नौकरी मिल गई, जिसके लिए वे उसके दुबई ऑफिस में काम करते हैं। आइए, नजर डालते हैं तेजेश के सफर पर।

हर महीने की कमाई करीब 42 हजार

तेजेश वैश के पिता, अशोक कुमार वैश, लखनऊ छावनी के सदर बाजार में एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाते हैं और हर महीने करीब 40-42 हजार रुपये कमाते हैं। यूपी के एक छोटे से गाँव से आने वाले एक पारंपरिक कारोबारी परिवार में जन्मे तेजेश ने अपने पिता को परिवार की दुकान पर लंबे समय तक काम करते हुए देखा है।

JEE में 99.9 परसेंटाइल

तेजेश बताते हैं कि उनके परिवार में किसी का भी टेक्नोलॉजी से कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्हें खुद को कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी, स्कॉलरशिप लेनी पड़ी और कई इंटर्नशिप करनी पड़ीं।
तेजेश IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद 9.14 CPI के साथ ग्रेजुएशन कंप्लीट की।

तेजेश ने JEE में 99.9 परसेंटाइल हासिल की और UPSEE में उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 रही।

2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई

अपनी कई इंटर्नशिप के दम पर ग्रेजुएशन पूरा होने से पहले ही तेजेश ने 2 लाख रुपये से ज्यादा कमा लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजेश दिन की शुरुआत जल्दी करते और अक्सर देर रात तक काम करते थे, ताकि वे अपनी पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के बीच बैलेंस बना सकें।

उनके शुरुआती प्रोजेक्ट्स में से एक एक मोबाइल एप्लिकेशन बनाना था, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का प्रेक्टिकल अनुभव मिला और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में उनके करियर की नींव पड़ी। ग्रेजुएशन के बाद, तेजेश ने बेंगलुरु से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की और इसके बाद कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में काम किया।

कहां-कहां किया काम?

तेजेश ने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, सेकुरोनिक्स, स्क्वायरपॉइंट कैपिटल और एबेकस.AI जैसी कंपनियों में काम किया। साथ ही AI एप्लिकेशन, मशीन लर्निंग सिस्टम और बड़े पैमाने के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम किया। वे फिलहाल दुबई में हाइब्रिड तौर पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनका मेन फोकस AI इंजीनियरिंग, AI एजेंट और मशीन लर्निंग एप्लिकेशन पर है।

3 लाख की बचत और घर

तेजेश हर महीने लगभग 3 लाख रुपये बचाते हैं और SIP के जरिए निवेश करते हैं। बाकी पैसों से वे लखनऊ में अपने परिवार के लिए घर बना रहे, जिस पर वे गर्व करते हैं। तेजेश के अनुसार वे एक महीने में उतना कमाते हैं, जितना उनके पिता कई सालों में कमा पाते थे।

ये भी पढ़ें - जेब में थे सिर्फ ₹400 और बसा दिया पूरा शहर: जानिए कैसे बेगमाबाद बन गया 'मोदीनगर'; गूजरमल मोदी की दिलचस्प कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।