सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलायंस के शेयर में तेजी की उम्मीद! जियो आईपीओ और फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च का असर; 47% मिल सकता है रिटर्न

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:02 AM (IST)

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तमिलनाडु में 'जॉयलैंड' फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च कर रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी मार्केट में प्रवेश किया है। इस बीच, ...और पढ़ें

RIL के शेयर खरीदने की सलाह

RIL के शेयर खरीदने की सलाह

HighLights

  1. रिलायंस ने तमिलनाडु में 'जॉयलैंड' फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया

  2. रेलिगेयर ने RIL शेयर को ₹1,696 के लक्ष्य के साथ 'BUY' रेटिंग दी

  3. जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग RIL के लिए बड़ा ट्रिगर

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तमिलनाडु में 'जॉयलैंड' फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹20 है। कंपनी का दावा है कि इसे असली डेयरी इंग्रेडिएंट्स से बनाया गया है। इसके साथ ही, कंपनी ने तेजी से बढ़ते 'रेडी-टू-ड्रिंक' डेयरी मार्केट में कदम रखा है।

अब यहाँ इसका मुकाबला ITC, अमूल, मदर डेयरी और नंदिनी जैसे उन ब्रांड्स से होगा, जिनकी बाजार में पहले से ही मजबूत पकड़ है। इस बीच रिलायंस की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ लाने की तैयारी पूरी करते हुए प्राइस बैंड का भी एलान कर दिया है।
इन फैक्टर्स के बीच रेलिगेयर ब्रोकिंग ने रिलायंस के शेयर में तेजी की उम्मीद जताई है। कितना दिया है टारगेट आइए जानते हैं।

जियो की लिस्टिंग एक बड़ा ट्रिगर

रेलिगेयर ब्रोकिंग की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स की प्रस्तावित लिस्टिंग रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की री-रेटिंग के लिए एक बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है। इससे कंपनी की सबसे बड़ी ग्रोथ एसेट को एक इंडिपेंडेंट मार्केट वैल्यूएशन मिलेगा और इसके 'सम-ऑफ-द-पार्ट्स' (SOTP) स्ट्रक्चर में अधिक पारदर्शिता आएगी।

कितना दिया है टारगेट?

ब्रोकरेज फर्म ने RIL को 'BUY' (खरीदने) की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,696 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि 12 अक्टूबर को स्टॉक की 1,156 रुपये की क्लोजिंग कीमत से इसमें 46.7% की तेजी आ सकती है। फिलहाल, यह स्टॉक 1,175 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

लिस्टिंग से पहले खरीदने की सलाह

रेलिगेयर का मानना है कि निवेशकों को जियो के मार्केट में आने का इंतज़ार करने के बजाय, प्रस्तावित लिस्टिंग से पहले ही RIL के शेयर जमा करने चाहिए। इंस्टीट्यूशनल इक्विटी मार्केट अक्सर किसी बड़े कॉर्पोरेट बदलाव के असल में होने से पहले ही उसकी कीमत तय कर लेते हैं, और लिस्टिंग तक इंतजार करने का मतलब हो सकता है कि आप मल्टीपल एक्सपेंशन के शुरुआती दौर का फायदा न उठा पाएं।
मौजूदा स्तर पर RIL में निवेश करने से निवेशक जियो की वैल्यू का पता चलने की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और साथ ही ग्रुप के दूसरे बिजनेस — जैसे रिलायंस रिटेल, ऑयल-टू... — में भी अपनी हिस्सेदारी बनाए रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें - Stocks in Action: गिफ्ट निफ्टी फिसला, शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका; RIL-टाटा टेक समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)