सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Reliance के शेयर में बंपर उछाल, तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की चांदी; ब्रोकरेज फर्मों ने दी BUY रेटिंग

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:47 AM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शानदार तिमाही नतीजों के बाद 4.5% से अधिक उछला, जिससे निवेशकों में उत्साह दिखा। कंपनी का ...और पढ़ें

रिलायंस के लिए BUY रेटिंग बरकरार (AI फोटो)

रिलायंस के लिए BUY रेटिंग बरकरार (AI फोटो)

HighLights

  1. रिलायंस शेयर 4.5% से अधिक उछला, 6% तक चढ़ा

  2. तिमाही मुनाफा 41% बढ़ा, O2C EBITDA रिकॉर्ड 68%

  3. ब्रोकरेज फर्मों ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी, लक्ष्य मूल्य संशोधित

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज शानदार तेजी दिखा रहा है। इसका शेयर करीब 4.5 फीसदी उछला है। BSE पर 1163.55 रुपये के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले ये 1227.40 रुपये पर खुला है और 1234 रुपये तक (करीब 6 फीसदी की तेजी) चढ़ा है। करीब साढ़े 9 बजे ये शेयर 51.45 रुपये या 4.42 फीसदी की मजबूती के साथ 1215 रुपये पर है।
शेयर में तेजी के पीछे रिलायंस और जियो के शानदार नतीजे माने जा रहे हैं। कंपनी ने शुक्रवार शाम को तिमाही नतीजे जारी किए थे, जिनका असर उम्मीद के मुताबिक आज इसके शेयर पर दिख रहा है। कई ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयर पर दांव लगाने की भी सलाह दी है।

कितना है शेयर का टारगेट?

ब्रोकरेज फर्म RIL को लेकर सकारात्मक बनी हुई हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्टों में 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग दी है। हालांकि, टारगेट प्राइस अलग-अलग हैं, जो O2C मार्जिन के सस्टेनैबिलिटी और रिटेल सेक्टर में रिकवरी की रफ्तार को लेकर उनकी अलग-अलग उम्मीदों को दर्शाते हैं।
जैसे कि जेपी मॉर्गन ने अपना टारगेट बढ़ाकर 1,675 रुपये कर दिया है, जबकि जेफरीज ने इसे 1,710 रुपये पर ही बरकरार रखा है। वहीं, एमके और मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग तो बनाए रखी है, लेकिन अपने टारगेट प्राइस को घटा दिया है।

एमके ने सितंबर 2027 के लिए अपना टारगेट प्राइस 1,680 रुपये से घटाकर 1,550 रुपये कर दिया। मोतीलाल ओसवाल ने टारगेट प्राइस 1,560 रुपये से घटाकर 1,520 रुपये कर दिया।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका मेन कारण इसके 'ऑयल-टू-केमिकल्स' (O2C) कारोबार में दर्ज की गई रिकॉर्ड मुनाफावसूली है। कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर (YoY) 23% बढ़कर 56,616 करोड़ रुपये हो गया, जबकि प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
O2C सेगमेंट का EBITDA सालाना आधार पर 68% उछलकर 25,203 करोड़ रुपये हो गया, जो इस सेगमेंट के लिए एक रिकॉर्ड है।

रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू

Q2 FY27 में रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 7% बढ़कर 3.31 लाख करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 47,517 करोड़ रुपये से 19% बढ़कर 56,616 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले 17 तिमाहियों में सबसे बड़ी तिमाही वृद्धि है। EBITDA मार्जिन भी 15.4% से सुधरकर 17.1% हो गया।

O2C बिजनेस डेवलपमेंट का सबसे बड़ा फैक्टर रहा, जिसका EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 48% उछलकर 25,203 करोड़ रुपये हो गया। यह कम से कम 27 तिमाहियों में दर्ज की गई सबसे तेज वृद्धि है।

ये भी पढ़ें - वियतनाम पर US टैरिफ के खिलाफ टेस्ला और सैमसंग, मगर क्यों? बहुत खास चीजें बनाता है ये देश

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।