NSE कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर शुरू करेगा फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, RBI से मिली मंजूरी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को कॉरपोरेट बॉन्ड सूचकांकों पर वायदा अनुबंध शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। यह देश के निश्चित आय वाले बाजार में नए डेरिवेटिव उत्पाद लाने और जोखिम प्रबंधन में मदद करेगा।

NSE को RBI से कॉरपोरेट बॉन्ड वायदा अनुबंधों की मंजूरी मिली।
HighLights
NSE को RBI से कॉरपोरेट बॉन्ड वायदा अनुबंधों की मंजूरी मिली।
ये अनुबंध निश्चित आय बाजार में नए डेरिवेटिव उत्पाद लाएंगे।
जोखिम प्रबंधन, हेजिंग और पोर्टफोलियो दक्षता में सहायक होंगे।
नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को कॉरपोरेट बॉन्ड सूचकांकों पर वायदा अनुबंध शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। इससे देश के निश्चित आय वाले बाजार में नए डेरिवेटिव उत्पाद शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
शेयर बाजार को इन अनुबंधों को निर्धारित नियामकीय रूपरेखा के तहत शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से भी इसी तरह का अनापत्ति प्रमाणपत्र इससे पहले ही मिल चुका है।
NSE ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि वह लागू नियामकीय रूपरेखा के अनुसार इन अनुबंधों को शुरू करने के लिए जरूरी परिचालन संबंधी तैयारी करेगा।
कब से शुरू होगा कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स?
अनुबंधों की विशेषताओं और कारोबार शुरू होने की तारीख के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। प्रस्तावित कॉरपोरेट बॉन्ड सूचकांक वायदा बाजार भागीदारों को कॉरपोरेट बॉन्ड के मूल्य में उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिम का प्रबंधन करने के लिए पारदर्शी और मानकीकृत शेयर बाजार-आधारित साधन उपलब्ध कराएंगे। इसमें ब्याज दरों और ऋण जोखिम के अंतर में बदलाव से होने वाले उतार-चढ़ाव भी शामिल हैं।
इन अनुबंधों से निवेश पोर्टफोलियो के स्तर पर जोखिम से बचाव (हेजिंग) करने, कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार की दिशा को लेकर निवेश का रुख अपनाने और पोर्टफोलियो का अधिक प्रभावी प्रबंधन करने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह नया उत्पाद निश्चित आय वाले एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और अन्य निष्क्रिय ऋण निवेश उत्पादों के बढ़ते दायरे को भी पूरक बनाएगा।
NSE के मुख्य कारोबार विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने कहा, "कॉरपोरेट बॉन्ड सूचकांक वायदा की शुरुआत इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगी। इससे तेजी से बढ़ते बॉन्ड बाजार और प्रभावी शेयर बाजार-आधारित निवेश एवं जोखिम प्रबंधन साधनों की उपलब्धता के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलेगी।"
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।