पाकिस्तान से आए शख्स की कंपनी देगी ₹47 का डिविडेंड, शेयर ने लगाई लंबी दौड़; 7 साल में पैसा कर दिया 14 गुना
पॉलीकैब इंडिया के शेयर में आज 6.61% की तेजी दर्ज की गई, जो ₹8,974 पर पहुंच गया। कंपनी ने ₹47 ...और पढ़ें

पॉलीकैब इंडिया देगी डिविडेंड, शेयर उछला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज पॉलीकैब इंडिया (Polycab India Share Price Today) के शेयर में जोरदार तेजी दिख रही है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 556.25 रुपये 6.61 फीसदी उछलकर 8,974 रुपये पर पहुंच गया है। दरअसल पॉलीकैब इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार 6 मई को मीटिंग के बाद 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹47 प्रति के डिविडेंड का एलान किया। संभावना है कि कंपनी आगामी बैठक में मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड के लिए 'रिकॉर्ड डेट' तय करेगी।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
पॉलीकैब इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों में, मुनाफे में 7% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो कि बढ़कर ₹785.60 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹734.36 करोड़ था।
कंपनी की इनकम चौथी तिमाही में 26% बढ़कर ₹8,864.47 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹6,985.79 करोड़ थी।
सेगमेंटल रेवेन्यू पर नजर डालें, तो Polycab India के वायर्स और केबल्स बिजनेस में चौथी तिमाही में 28% की बढ़त दर्ज की गई, जो ₹7,762 करोड़ रही। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹6,019 करोड़ थी।
शेयर का कैसा रहा है परफॉर्मंस?
गौरतलब है कि पॉलीकैब इंडिया की लिस्टिंग 18 अप्रैल 2019 को हुई थी। तब से ये अब तक 1301.20 फीसदी रिटर्न दे चुका है और 640.45 रुपये से 8974 रुपये पर पहुंच गया है। 1301 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि इसने निवेशकों का पैसा 14 गुना कर दिया है।
किसने की थी शुरुआत?
पॉलीकैब इंडिया की शुरुआत 1964 में हुई थी, जब ठाकुरदास जयसिंघानी ने लोहार चॉल में 'सिंध इलेक्ट्रिक स्टोर्स' की स्थापना की थी। ठाकुरदास जयसिंघानी भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से मुंबई आए थे। उनका स्टोर पंखे, लाइटिंग फिक्स्चर, स्विच और तार जैसे इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स का व्यापार करता था, जो आज भी जारी है।
1975 तक, कंपनी ने 'ठाकुर इंडस्ट्रीज' की स्थापना की और मुंबई के अंधेरी में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से केबल और तार बनाने की फैक्ट्री बनाने के लिए जमीन हासिल की।
ये भी पढ़ें - आजादी से पुरानी कंपनी घाटे से मुनाफे में आई, दहाड़ता हुआ भागा शेयर; फाउंडर ने स्वदेशी आंदोलन में की थी महात्मा गांधी की मदद
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
