सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PC Jeweller Share Price: अरबपति के दांव लगाने के बाद पीसी ज्वैलर के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी, छुआ 52-हफ्तों का शिखर

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:33 AM (IST)

पीसी ज्वैलर के शेयर में 11 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई, जिसने 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ। ...और पढ़ें

पीसी ज्वैलर के शेयर में तेजी

पीसी ज्वैलर के शेयर में तेजी

HighLights

  1. पीसी ज्वैलर के शेयर में 11% की शानदार तेजी

  2. शेयर ने 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ

  3. आदित्य हलवासिया ने ₹73.59 करोड़ का बड़ा निवेश किया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज पीसी ज्वैलर के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। इसका शेयर 11 फीसदी उछला है। कंपनी का शेयर 16.28 रुपये के मुकाबले सुबह 16.91 रुपये पर खुला और कारोबर के दौरान 18.20 रुपये तक उछला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का हाई है। करीब सवा 10 बजे ये 1.78 रुपये या 10.93 फीसदी की मजबूती के साथ 18.06 रुपये पर है।

सर्विलांस में है स्टॉक

पीसी ज्वैलर के शेयर में तेजी है, मगर ये स्टॉक BSE और NSE दोनों पर शॉर्ट टर्म 'एडिशनल सर्विलांस मेजर' (ASM) फ्रेमवर्क के दायरे में बना हुआ है। शेयर बाजार (एक्सचेंज) किसी स्टॉक को शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म ASM फ्रेमवर्क में इसलिए डालते हैं ताकि निवेशकों को शेयर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में सतर्क किया जा सके।

पीसी ज्वैलर ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि कंपनी, इसके व्यक्तिगत गारंटरों और कॉर्पोरेट गारंटरों की गिरवी रखी गई सभी संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है, और ऑरिजनल मालिकाना दस्तावेज संबंधित धारकों को सौंप दिए गए हैं।

अरबपति ने किया निवेश

हाल ही में क्यूपिड के चेयरमैन और एमडी आदित्य कुमार हलवासिया ने PC ज्वेलर लिमिटेड के 5.10 करोड़ इक्विटी शेयर 14.43 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे हैं। इस की डील कुल वैल्यू लगभग 73.59 करोड़ रुपये है। यह खरीदारी 15 अक्टूबर, 2026 को हुई। इसके बाद शेयर में काफी तेजी आई है।

कौन हैं हलवासिया?

हलवासिया के निवेश पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, बैंकिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। उनके निवेशों में टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बाजार स्टाइल रिटेल, कर्नाटक बैंक, साउथ इंडियन बैंक और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स जैसी कंपनियां शामिल हैं।
हलवासिया की क्यूपिड एक लिस्टेड कंपनी है जो हेल्थकेयर और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्रों में काम करती है। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 46,733 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - HDFC, ICICI, Axis Bank के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा कायम, Q2 नतीजों के बाद भी 'BUY' रेटिंग; टारगेट कितना?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)