Paytm Stock: 2026 में अब तक 32% रिटर्न, आगे भी 31 फीसदी तेजी की उम्मीद; लिस्टिंग प्राइस के पार जाएगा भाव
पेटीएम के शेयरों ने इस साल 32% से अधिक रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 31 फीसदी की तेजी अनुमान और लगाया है व बड़ा टारगेट प्राइस दिया है।
-1792043608860_m.webp)
पेटीएम के शेयरों पर नोमुरा का बड़ा टारगेट
HighLights
पेटीएम के शेयरों ने इस साल 32% से अधिक रिटर्न दिया।
नोमुरा ने ₹2,250 लक्ष्य के साथ 'BUY' रेटिंग दी।
AI संचालित दक्षता और विस्तार से 31% और तेजी।
नई दिल्ली। देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम के शेयरों (PayTm Share Price) ने इस साल अब तक 32 फीसदी से ज्यादा रिटर्न डिलीवर कर दिया है, और आगे भी इनमें तेजी की उम्मीद है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी 'वन 97 कम्युनिकेशंस' पर कवरेज शुरू करते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी है और प्रति शेयर 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से पेटीएम के शेयरों में 31 प्रतिशत तक की और तेजी आ सकती है।
आज पेटीएम के शेयर गिरावट के साथ 1700 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.09 लाख करोड़ रुपये है।
310 से 1855 रुपये तक
इस साल की शुरुआत में पेटीएम के शेयरों का ओपनिंग प्राइस 1298 रुपये था और शेयरों ने 1855 रुपये का उच्च स्तर छुआ। हालांकि, शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस को पार नहीं कर पाए। पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग 1950 रुपये पर हुई थी और लिस्टिंग के बाद से शेयर लगातार गिरे थे। लिस्टिंग के 2 साल बाद 2024 में पेटीएम के शेयरों ने 310 रुपये का ऑल टाइम लो बनाया था।
ब्रोकरेज को क्या उम्मीद?
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा को उम्मीद है कि पेटीएम के मुख्य पेमेंट और मर्चेंट लेंडिंग कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके पीछे कम लागत वाला स्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बेहतर होती ऑपरेशनल कार्यक्षमता है। नोमुरा को यह भी लगता है कि चुनिंदा UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने के प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार से ग्रोथ के और मौके मिल सकते हैं।
नोमुरा का अनुमान है कि FY26 और FY29 के बीच पेटीएम की ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 96 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगी। इससे पता चलता है कि जैसे-जैसे कारोबार का विस्तार होगा, कंपनी को काफी ऑपरेटिंग लीवरेज मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - रिलायंस के शेयर में तेजी की उम्मीद! जियो आईपीओ और फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च का असर; 47% मिल सकता है रिटर्न
ब्रोकरेज का मानना है कि पेटीएम के मुख्य पेमेंट और मर्चेंट लेंडिंग ऑपरेशंस, रेवेन्यू ग्रोथ को बढ़ाने वाले मुख्य कारक बने रहेंगे। साथ ही, AI के बढ़ते इस्तेमाल, बड़े पैमाने पर काम करने के फायदों और सोच-समझकर किए गए मार्केटिंग खर्च से लागत को कम रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
