सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Paytm Block Deal: पेटीएम के 2949 करोड़ रुपये के शेयरों की ब्लॉक डील, कौन हैं बायर-सेलर? इतना रहा फ्लोर प्राइस

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:42 AM (IST)

मंगलवार को Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications Ltd के 1.92 करोड़ शेयरों की ₹2,949 करोड़ की ब्लॉक डील हुई, ...और पढ़ें

पेटीएम के शेयरों में ब्लॉक डील

पेटीएम के शेयरों में ब्लॉक डील

HighLights

  1. Paytm के 1.92 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई

  2. डील की कुल वैल्यू ₹2,949 करोड़ रुपये रही

  3. ब्लॉक डील के बाद Paytm शेयर में गिरावट

नई दिल्ली। मंगलवार 18 अगस्त को एक ब्लॉक डील में Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications Ltd के लगभग 1.92 करोड़ शेयरों की डील हुई है। ये फिनटेक कंपनी की इक्विटी का 2.95 प्रतिशत है। इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू 2,949 करोड़ रुपये थी।
इस डील के खरीदारों और विक्रेताओं की पहचान नहीं हुई है। हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि Paytm की पैरेंट और प्रमोटर कंपनी, 'रेसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट B.V.', ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

शेयर पर क्या पड़ा असर?

1.92 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील के बीच पेटीएम का शेयर लाल निशान में है। BSE पर करीब 9.20 बजे ये 9.95 रुपये या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 1573.05 रुपये पर है। आज इसने 1,583 रुपये के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले सुबह 1573 रुपये पर शुरुआत की है।

किस भाव पर हुई ब्लॉक डील?

पेटीएम के शेयरों में ब्लॉक डील ₹1,535.1 प्रति शेयर के भाव पर हुई। यह फ्लोर प्राइस NSE पर सोमवार को Paytm के ₹1,580.2 के क्लोजिंग प्राइस से 2.9 प्रतिशत कम रहा। कल सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि Resilient Asset Management 4.98 प्रतिशत तक इक्विटी बेचने की योजना बना रही है, जिसमें 3 प्रतिशत का बेस ऑफर और 1.98 प्रतिशत का अतिरिक्त (अपसाइज) ऑप्शन शामिल है।
इसमें शेयरों की आगे की बिक्री पर 90 दिनों के लॉक-अप का भी संकेत दिया गया था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

इस महीने की शुरुआत में, Paytm ने जून तिमाही के नतीजे पेश किए। इनमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 79% की बढ़ोतरी के साथ ₹220 रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹123 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाली कमाई 28% बढ़कर ₹1,918 करोड़ से ₹2,448 करोड़ हो गई।
तिमाही के दौरान कंपनी के पेमेंट बिजनेस में भी बढ़ोतरी देखी गई। मर्चेंट ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹7.1 लाख करोड़ हो गई। कस्टमर UPI ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू 45% बढ़कर ₹5.9 लाख करोड़ हो गई।

ये भी पढ़ें - चंद्रशेखरन के इस्तीफे पर टाटा संस में दो-फाड़! क्या बोर्ड बदलवा पाएगा फैसला या चुना जाएगा नया चेयरमैन? आज AGM पर रहेगी नजर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)