सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरते बाजार में 10% चढ़ गया 200 रुपये वाला यह शेयर, खरीदने के लिए मची ऐसी लूट, 5 साल में दिया 800 फीसदी रिटर्न

Published: Fri, 22 Aug 2025 04:32 PM (IST)

Multibagger Stock लोकेश मशीन्स के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट कंपनी को डिफेंस प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए ...और पढ़ें

लोकेश मशीन्स के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा।
लोकेश मशीन्स के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा।

नई दिल्ली। 22 अगस्त को शेयर भले ही गिरावट के साथ बंद हुए हों, लेकिन खास मशीनें, छोटे हथियार और गाड़ियों के लिए सिलेंडर हेड बनाने वाली कंपनी के स्टॉक खूब उछले। लोकेश मशीन्स के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। दरअसल, इस कंपनी के शेयरों में यह उछाल इसलिए आया, क्योंकि कंपनी को डिफेंस प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल गया है।

कंपनी ने 22 अगस्त को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा, "इससे हमारे मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार होगा और हम अपनी इन-हाउस फैसिलिटी में डिफेंस प्रोडक्ट्स का निर्माण कर पाएँगे।" लोकेश मशीन्स ने बताया कि पंजीकरण प्रमाणपत्र 'रक्षा उपकरणों या हथियारों के निर्माण की क्षमता' के लिए है और यह अगले पाँच वर्षों के लिए वैध है।

कहां खुले और किस भाव पर बंद हुए शेयर

लोकेश मशीन्स के शेयर 22 अगस्त को सुबह 204 रुपये के स्तर पर खुले और 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 223.66 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयरों ने नेगेटिव रिटर्न दिया है लेकिन 5 सालों में 800 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं।

14 देशों को सामान सप्लाई करती ये कंपनी

इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 432 करोड़ रुपये है। लोकेश मशीन्स ने अमेरिका को सीएनसी मशीनें और छोटे हथियारों के बाद भारत में विभिन्न सैन्य बलों को हथियार सेट की आपूर्ति की है। 2020-22 के दौरान कंपनी ने डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में कदम रखा। लोकेश मशीन्स रूस समेत 14 से अधिक देशों को अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है, और भारत में ऑटो कंपोनेंट्स और रक्षा उत्पादों के लिए इसके छह विनिर्माण संयंत्र हैं।

कंपनी का कुल ऑर्डर बुक साइज कितना?

वित्त वर्ष 2024 की वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी की ऑर्डर बुक का कुल साइज 216.36 करोड़ रुपये है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 293.54 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22.15 प्रतिशत अधिक है, जबकि नेट प्रॉफिट 13.85 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 43.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)