सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खरीदो ये भागेगा...', मोतीलाल ओसवाल ने HAL पर दी BUY की रेटिंग, कहा- 5900 रुपये तक जाएगा ये स्टॉक

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:38 PM (GMT+05:30)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने HAL के स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी है और ₹5,900 का टार्गेट प्राइस निर्धारित किया ...और पढ़ें

मोतीलाल ओसवाल ने HAL स्टॉक को 'BUY' रेटिंग दी।

मोतीलाल ओसवाल ने HAL स्टॉक को 'BUY' रेटिंग दी।

HighLights

  1. मोतीलाल ओसवाल ने HAL स्टॉक को 'BUY' रेटिंग दी।

  2. HAL के लिए ₹5,900 का नया टार्गेट प्राइस तय।

  3. मजबूत Q2 नतीजे और ₹2.4 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज डिफेंस कंपनी HAL पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal बुलिश है। फॉर्म ने इसके तिमाही नतीजों के बाद इसके स्टॉक को लेकर बॉय की रेटिंग दी है और साथ ही एक बड़ा टार्गेट प्राइस भी दिया है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के दूसरी तिमाही के नतीजे उसके अनुमानों के अनरूप रहे। मोतीलाल ओसवाल ने HAL को लेकर अपना सकारात्मक नजरिया बनाए रखा है। उन्होंने HAL की वैल्यू का आकलन कैश फ्लो और भविष्य की कमाई दोनों के आधार पर किया है, जिसका सीधा मतलब यह है कि उन्हें HAL की आगे की दिशा पर पूरा भरोसा है।

HAL के शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल ने कितने का टार्गेट दिया?

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि HAL को लेकर वह अपने अनुमानों को बरकरार रख रहा है और उसे बॉय 'BUY' (खरीदने) की सलाह को दोहरा भी रहा है। इतना ही नहीं फर्म ने इसके शेयरों को लेकर 5,900 रुपये दिया है। इससे पहले फर्म ने HAL के शेयरों पर 5800 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया था। फर्म ने कहा कि यह टारगेट प्राइस DCF और दो साल आगे की अनुमानित कमाई के 30 गुना (30x) के औसत पर आधारित है।

फर्म के अनुसार HAL 4QFY27 से अपने तेजस Mk1A जेट्स की डिलीवरी शुरू करने की तैयारी कर रहा है और उसके पास GE से मिले 14 इंजन पहले से ही मौजूद हैं। 2.4 लाख करोड़ रुपये (₹2.4 ट्रिलियन) की भारी-भरकम ऑर्डर बुक के साथ, कंपनी के पास भविष्य के लिए काफी काम मौजूद है।

कैसे थे HAL के दूसरे तिमाही के नतीजे

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में मुनाफा 16% बढ़कर ₹1936 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹1669.07 करोड़ था। परिचालन से प्राप्त राजस्व (revenue from operations) 15% बढ़कर ₹7613 करोड़ हो गया है, जबकि एक साल पहले यह ₹6629 करोड़ था।

शुक्रवार को इसके शेयर 0.69% गिरकर 4810 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस साल अब तक इसके शेयर 9.37% का रिटर्न दे चुके हैं और पिछले 5 सालों में 578.79 फीसदा का रिटर्न दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- दिवालिया JP Associates खरीदने वाले अदाणी का बड़ा दांव, ₹3050 करोड़ झोंक किया स्मार्ट मीटरिंग कंपनी का अधिग्रहण

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।