सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिफेंस कंपनी HAL पर दो ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा, ₹6175 तक जाएगा शेयर? फाइटर, ट्रेनर-हेलीकॉप्टर क्षमता हो रही बेहतर

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:54 AM (IST)

शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि ...और पढ़ें

HAL के शेयर में तेजी

HAL के शेयर में तेजी

HighLights

  1. HAL शेयर में शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक की तेजी

  2. सिटी और गोल्डमैन सैक्स ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी

  3. फाइटर एयरक्राफ्ट, ट्रेनर, हेलीकॉप्टर काम में सुधार से बढ़त

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दिख रही है। दरअसल ब्रोकरेज फर्मों सिटी और गोल्डमैन सैक्स ने इस डिफेंस PSU के लिए Buy रेटिंग बरकरार रखी है।
उन्होंने इसकी वजह फाइटर एयरक्राफ्ट, ट्रेनर और हेलीकॉप्टर के काम में हो रहे सुधार को बताया है, क्योंकि सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें कम हो रही हैं और डिलीवरी में तेजी आ रही है। करीब साढ़े 9 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 4,862.65 रुपये पर है।

सिटी ने कितना दिया टार्गेट?

सिटी ने HAL के लिए टार्गेट प्राइस ₹6,175 प्रति शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस ₹4,800.30 से इसमें लगभग 29 प्रतिशत की बढ़त की संभावना है।

गोल्डमैन सैक्स का टार्गेट कितना?

गोल्डमैन सैक्स ने शेयर के लिए ₹5,870 के टार्गेट के साथ अपनी 'बाय' कॉल बरकरार रखी है, जिससे लगभग 22 प्रतिशत की बढ़त की संभावना का संकेत मिलता है। बता दें कि शुक्रवार को शेयर में 0.26 प्रतिशत की बढ़त हुई थी और 2026 में अब तक यह 9.2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है।
इसने निफ्टी 50 (Nifty 50) से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, जो इसी अवधि में 10.7 प्रतिशत गिरा है।

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम में सुधार

सिटी को HAL के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम में सुधार दिख रहा है। सिटी ने कहा कि HAL ने हाल ही में कई प्लेटफॉर्म पर बेहतर काम करके दिखाया है। कंपनी ने 18 सितंबर को भारतीय वायु सेना को आखिरी दो LCA तेजस FOC ट्विन-सीट ट्रेनर और तीन HTT-40 बेसिक ट्रेनर सौंपे।
साथ ही पवन हंस को चार ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन हेलीकॉप्टर भी सौंपे। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ध्रुव NG प्रोग्राम का काम अच्छी तरह से और तय समय पर चल रहा है। HAL मैनेजमेंट का लक्ष्य मार्च 2027 तक 10 LCA Mk-1A एयरक्राफ्ट की डिलीवरी करना है।

क्षमता हो रही बेहतर

गोल्डमैन सैक्स के अनुसार हालिया डिलीवरी से पता चलता है कि एचएएल की फाइटर, ट्रेनर और हेलीकॉप्टर प्लेटफॉर्म पर काम करने की क्षमता बेहतर हो रही है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि GE ने तीन और F404 इंजन डिलीवर किए हैं, जिससे LCA Mk-1A के प्रोडक्शन में मदद मिलेगी।
जैसे-जैसे सप्लाई की दिक्कतें कम होंगी और एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन और टेस्टिंग से गुजरेंगे, गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि HAL का ध्यान अपने बड़े ऑर्डर बैकलॉग को रेवेन्यू में बदलने पर अधिक होगा। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि डिलीवरी में सुधार सरकार के स्वदेशी एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप भी है।

ये भी पढ़ें - मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सऊदी अरामको ने इस इंडियन कंपनी को दिया ₹2000 करोड़ का ठेका; शेयर भागा 232%

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)