सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफील्ड्स का जीएमपी अभी से दे रहा प्रॉफिट का संकेत, 19 नवंबर को खुलेगा आईपीओ

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) का 8,981 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, जिसका प्राइस ...और पढ़ें

महानदी कोलफील्ड्स का जीएमपी ₹5.75 (AI फोटो)

महानदी कोलफील्ड्स का जीएमपी ₹5.75 (AI फोटो)

HighLights

  1. MCL IPO 19 नवंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 129-136 रुपये

  2. 8,981 करोड़ रुपये का IPO पूरी तरह OFS है

  3. आईपीओ का जीएमपी 5.75 रुपये या 4.23% है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने अपने 8,981 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 129-136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ओडिशा स्थित महानदी कोलफील्ड्स के सोमवार को जारी पब्लिक एलान के अनुसार, इसका आईपीओ 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा।

बड़े (एंकर) निवेशक कब कर पाएंगे आवेदन?

महानदी कोलफील्ड्स के आईपीओ में बड़े (एंकर) निवेशक 18 नवंबर को बोली लगा पाएंगे। कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रमोटर कोल इंडिया 66.18 करोड़ शेयर बेचकर अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कम करेगी।

कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा

इश्यू पूरी तरह ओएफएस होने के कारण एमसीएल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। पूरी राशि शेयर बेचने वाली कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगी। कंपनी का शेयर 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है। कोल इंडिया देश के घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है।

कितना है GMP?

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। उससे पहले ही कंपनी का जीएमपी प्रॉफिट का संकेत दे रहा है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 5.75 रुपये या 4.23 फीसदी (136 रुपये प्रति शेयर के भाव पर) है।
वहीं महानदी कोलफील्ड्स के आईपीओ में लॉट साइज 110 शेयरों की है। यानी कम से कम 110 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा और उसके बाद इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - ₹100 वाले शेयर ने पैसा किया ढाई गुना! समय लगा सिर्फ 1 साल; अब प्रॉफिट में हुआ 51% इजाफा

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।