सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धमाकेदार लिस्टिंग! 37% प्रीमियम पर शुरुआत के बाद ₹600 के पार निकला इस कंपनी का शेयर; निवेशकों को जबरदस्त फायदा

Published: Wed, 15 Jul 2026 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:23 AM (IST)

कुसुमगर आईपीओ की लिस्टिंग आज बुधवार को शानदार रही, जिसमें शेयर बीएसई पर 36.99% और एनएसई पर 35.80% प्रीमियम के ...और पढ़ें

कुसुमगर आईपीओ की शानदार लिस्टिंग

कुसुमगर आईपीओ की शानदार लिस्टिंग

HighLights

  1. कुसुमगर आईपीओ की लिस्टिंग आज बुधवार को हुई

  2. शेयरों ने 36.99% प्रीमियम पर शानदार शुरुआत की

  3. कंपनी का मार्केट कैप 6275 करोड़ रुपये पहुंचा

नई दिल्ली। आज बुधवार को कुसुमगर आईपीओ की लिस्टिंग (Kusumgar IPO Listing) हो गई है। कुसुमगर की लिस्टिंग काफी शानदार रही। बीएसई पर इसका शेयर आईपीओ के 419 रुपये के मुकाबले 155 रुपये या 36.99 फीसदी के प्रीमियम के साथ 574 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 150 रुपये या 35.80 फीसदी प्रीमियम के साथ 569 रुपये पर शुरुआत की।
धमाकेदार लिस्टिंग के बाद कंपनी का शेयर और ऊपर चढ़ा। ये सवा 10 बजे तक के कारोबार में 604.55 रुपये तक चढ़ा। सवा 10 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर BSE पर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 181.05 रुपये या 43.31 फीसदी की तेजी के साथ 600.05 रुपये पर है। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल करीब 6275 करोड़ रुपये है।

शानदार रहा था IPO

प्राइमरी मार्केट में 8-10 जुलाई के बीच आए कुसुमगर आईपीओ इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 128.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट में लिस्टिंग से लगभग 38 प्रतिशत मुनाफे की उम्मीद थी और कुसुमगर की मार्केट में एंट्री लगभग उसी उम्मीद के मुताबिक रही। इससे पहले, कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 193.9 करोड़ रुपये जुटाए थे।

किस सेगमेंट में कितने मिले आवेदन?

इसके आईपीओ मे रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) सेगमेंट को 27.97 गुना बुक हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी 174.28 गुना सब्सक्राइब हुई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी को 299.51 गुना बोलियां मिलीं। इसके अलावा, एम्प्लॉई कोटा 11.09 गुना बुक हुआ।

क्या करती है कुसुमगर?

1990 में शुरू हुई कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है, जिन्हें 'इंजीनियर्ड फैब्रिक' कहा जाता है। कंपनी मुख्य रूप से एयरोस्पेस और डिफेंस फैब्रिक, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव फैब्रिक, और आउटडोर और लाइफ़स्टाइल फैब्रिक बनाती है।

ये भी पढ़ें - देश के इतिहास में सबसे बड़ी बैंकिंग डील पक्की! ₹53000 करोड़ में सौदा; भारतीय मूल का अरबपति इस बैंक को बना देगा विदेशी?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)