Kaynes Share Price: कमजोर नतीजों से औंधे मुंह गिरा केन्स टेक्नोलॉजी का शेयर, 17% से अधिक फिसला; फिर भी ₹3580 तक टारगेट
केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया के शेयर में 17% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण कमजोर दूसरी तिमाही ...और पढ़ें

केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया का शेयर फिसला
HighLights
केन्स टेक्नोलॉजी का शेयर 17% से अधिक नीचे फिसला
Q2 नेट प्रॉफिट 61.6% घटकर ₹45.4 करोड़ हुआ
ब्रोकरेज फर्मों ने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार को कमजोर बताया
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 16 नवंबर को केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया के शेयर (Kaynes Technology Share Price) में जोरदार गिरावट दिख रही है। कंपनी का शेयर 17 फीसदी से अधिक नीचे फिसला है। करीब 10 बजे इसका शेयर BSE पर 17.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 2836.55 रुपये पर है।
बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस देने वाली इस कंपनी के दूसरी तिमाही के मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। इसके बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस से कम योगदान, कंसोलिडेटेड नेट कर्ज में बढ़ोतरी और निराशाजनक ऑपरेटिंग प्रदर्शन की ओर इशारा किया और नतीजे में आज इसका शेयर फिसल गया।
कमजोर रहे नतीजे
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के 118.2 करोड़ रुपये से 61.6 प्रतिशत घटकर 45.4 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू एक साल पहले के 912 करोड़ रुपये से 4.4 प्रतिशत बढ़कर 952.2 करोड़ रुपये हो गया।
हालांकि EBITDA 150 करोड़ रुपये से 16.2 प्रतिशत घटकर 125.6 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 16.4 प्रतिशत से काफी घटकर 13.2 प्रतिशत पर आ गया, जो ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव को दर्शाता है।
ब्रोकरेज फर्म्स ने कहा क्या?
CLSA
CLSA ने केन्स टेक्नोलॉजी पर अपनी 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 3,580 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 4 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA उम्मीद से कम रहा है, जो इसके स्मार्ट मीटरिंग डिवीजन, 'इस्क्राएमेको' (Iskraemeko) में कामकाज घटने का संकेत देता है।
JPMorgan
जेपी मॉर्गन ने केन्स टेक्नोलॉजी पर अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है और 3,150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग भाव से इसमें लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज के अनुसार, कमाई के निराशाजनक रहने का मुख्य कारण स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस से कम योगदान मिलना है, क्योंकि मैनेजमेंट का ध्यान नेट वर्किंग कैपिटल की जरूरत को कम करने पर था।
ये भी पढ़ें - साधारण परिवार में जन्मे, बिजनेस के लिए छोड़ दी पढ़ाई; 18 साल में शुरू किया कारोबार और बन गए ₹19900 करोड़ के मालिक
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।