₹390 पर जाएगा ITC का शेयर? 22 एनालिस्ट्स ने दी BUY रेटिंग; FMCG कारोबार का 14 तिमाहियों में बेस्ट परफॉर्मेंस
आईटीसी लिमिटेड के सितंबर तिमाही के नतीजों में सिगरेट कारोबार को छोड़कर बाकी सभी बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। कई ...और पढ़ें

ITC के शेयर के लिए BUY रेटिंग
HighLights
सिगरेट कारोबार में गिरावट, FMCG और पेपरबोर्ड में मजबूत वृद्धि
FMCG ने पिछले 14 तिमाहियों की सर्वश्रेष्ठ रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की
अधिकांश एनालिस्ट्स ने ITC शेयर पर 'खरीदने' की रेटिंग दी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आईटीसी लिमिटेड का शेयर मंगलवार 3 नवंबर को फोकस में रहेगा, क्योंकि कल कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। नतीजों के अनुसार, सिगरेट कारोबार को छोड़कर कंपनी के बाकी सभी बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया। सिगरेट कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ में लगातार गिरावट देखी गई है।
सितंबर तिमाही में, ITC के सिगरेट कारोबार का EBIT पिछले साल के मुकाबले 27% गिर गया। वहीं, अवैध सिगरेट और तस्करी के सामान की बढ़ती हिस्सेदारी के बीच, सिगरेट के वॉल्यूम में पिछले साल की तुलना में 7% से 8% की गिरावट आई।
FMCG कारोबार में जोरदार ग्रोथ
ITC के FMCG कारोबार में पिछले 14 तिमाहियों की सबसे अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की गयी। इसके मार्जिन में 70 बेसिस पॉइंट्स का विस्तार हुआ। कंपनी के पेपरबोर्ड कारोबार का रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 36% बढ़ा, जबकि इसका EBIT 48% बढ़ा। एग्री कारोबार का रेवेन्यू 12% बढ़ा।
अधिकतर एनालिस्ट्स ने दी BUY रेटिंग
ITC पर 38 एनालिस्ट नजर रखे हुए हैं। इनमें से 58% (यानी 22 एनालिस्ट) ने इस स्टॉक पर "खरीदने" (buy) की सलाह दी है, जबकि 15 एनालिस्ट ने "होल्ड" (hold) करने की रेटिंग दी है। एक एनालिस्ट ने इस स्टॉक पर "बेचने" (sell) की सलाह दी है।
JPMorgan ने आईटीसी पर "न्यूट्रल" रुख बनाए रखा है और इसका प्राइस टारगेट ₹310 तय किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर (266 रुपये - सोमवार का क्लोजिंग लेवल) से इसमें 16.5% की तेजी की संभावना है।
फर्म ने अपने नोट में लिखा है कि ITC अपने सिगरेट पोर्टफोलियो मिक्स में बदलाव कर रही है, जिसमें RSFT और DSFT की हिस्सेदारी लगभग एक-दूसरे के करीब आ रही है।
गोल्डमैन सैक्स और जेफरीज
गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भी ITC पर "न्यूट्रल" रुख बनाए रखा है और इसका प्राइस टारगेट ₹290 तय किया है। मगर जेफरीज ने ITC पर buy रेटिंग बरकरार रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹350 तय किया है।
फर्म का कहना है कि भले ही सिगरेट कारोबार पर भारी टैक्स बढ़ोतरी का दबाव बना हुआ है, लेकिन कीमतों में सोच-समझकर की गई बढ़ोतरी से धीरे-धीरे रिकवरी में मदद मिलेगी।
CLSA है आउटपरफॉर्म
CLSA ने ITC पर अपनी "आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹390 तय किया है, जो इस स्टॉक के लिए बाजार में मौजूद सबसे ऊंचे लक्ष्यों में से एक है।
ये भी पढ़ें - न टेक का बैकग्राउंड, न बड़ी पहचान... फिर भी मिठाई वाले के बेटे को दुबई में मिला 2.5 करोड़ का AI पैकेज!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।