सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gift Nifty में कमजोरी के बीच आज शेयर बाजार में गिरावट का संकेत, इन कंपनियों के स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल

Published: Tue, 18 Aug 2026 07:56 AM (IST)

आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की संभावना है, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों का ध्यान ...और पढ़ें

आज कौन से शेयरों पर रखें नजर?

आज कौन से शेयरों पर रखें नजर?

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत

  2. वैश्विक मैक्रो और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निवेशकों का ध्यान

  3. नेटवेब, पेटीएम, ज्योति सीएनसी जैसे शेयरों में हलचल संभव

नई दिल्ली। सोमवार को गिरावट के बाद आज मंगलवार को फिर से शेयर बाजार (Stock Market Outlook Today) में कमजोर शुरुआत हो सकती है। सुबह साढ़े 7 बजे के आस-पास गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 69 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 24,306 पर है, जो शेयर बाजार के लिए निगेटिव संकेत है।
जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव एक सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है, क्योंकि निवेशकों का ध्यान अब Q1FY27 के नतीजों से हटकर ग्लोबल मैक्रो और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रमों पर होगा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव आने वाले समय में अहम फैक्टर्स बने रहेंगे, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच विरोधाभासी रुख के कारण जल्द किसी समाधान की उम्मीद कम है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का जोखिम बना हुआ है। इस बीच आज किन शेयरों में हलचल दिख सकती है, आइए जानते हैं।

Netweb Technologies India - मुनाफा 31.6% बढ़कर ₹240.1 करोड़ हुआ (पहले ₹182.4 करोड़ था)। रेवेन्यू 9.4% बढ़कर ₹1,218.7 करोड़ हुआ (पहले ₹1,114.1 करोड़ था)।

One 97 Communications Paytm - विजय शेखर शर्मा की पैरेंट और प्रमोटर कंपनी, 'रेसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट B.V.', Paytm में 4.98 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए प्रति शेयर 1,535.10 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

SPR Auto Technologies - कंपनी ने 17 अगस्त को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया, जिसमें प्रति शेयर फ्लोर प्राइस ₹4,438.20 तय किया गया।

Jyoti CNC Automation - राजकोट में कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अगले पांच सालों के लिए 1,020.65 करोड़ रुपये के कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्रपोजल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), नई दिल्ली की 'इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' के तहत मंजूरी मिल गई है।

Manipal Health Enterprises - कंपनी ने बेंगलुरु के डोड्डानेकुंडी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित किंडर हॉस्पिटल के पूरे बिजनेस ऑपरेशन और एसेट्स को 130 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किंडोरामा हेल्थकेयर के साथ एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट साइन किया है।

Highway Infrastructure - कंपनी को तमिलनाडु में पलायम फी प्लाजा के ऑपरेशन के लिए 80.17 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ़ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। यह LOA नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जारी किया था।

Poonawalla Fincorp - प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए कुल ₹315 करोड़ के 31,500 सिक्योर्ड लिस्टेड NCDs अलॉट किए गए।

Nelco - दक्षिण एशियाई बाजारों में नेक्स्ट जेन की 'डायरेक्ट-टू-डिवाइस' और IoT कनेक्टिविटी लाने के लिए Elveo के साथ एक साझेदारी की घोषणा की। सैटेलाइट कनेक्टिविटी साझेदारी के लिए 17 अगस्त, 2026 को Lunar Holdco CCDs में 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया।

PNB Housing Finance - शेयरधारकों ने NCDs के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंज़ूरी दे दी।

HCL Tech - एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां AI को रेवेन्यू बढ़ाने का सबसे अहम जरिया मानती हैं, लेकिन सिर्फ 25% ही इसे बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए तैयार हैं।

Manappuram Finance - प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 850 करोड़ रुपये के सबऑर्डिनेटेड NCDs आवंटित किए।

IIFL Finance - फिच ने अपनी 'लॉन्ग-टर्म इश्यूअर डिफ़ॉल्ट रेटिंग' को 'B+' से बढ़ाकर 'BB-' कर दिया है और इसका आउटलुक 'स्टेबल' रखा है। 'सीनियर सिक्योर्ड डेट' और 'ग्लोबल मीडियम-टर्म नोट प्रोग्राम' की रेटिंग को भी 'B+' से बढ़ाकर 'BB-' कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - देश का पहला AC बनाने वाली कंपनी को 3 महीनों में हुआ ₹214 करोड़ का प्रॉफिट, ₹9 का शेयर पहुंचा ₹1300 के पार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)