देश का पहला AC बनाने वाली कंपनी को 3 महीनों में हुआ ₹214 करोड़ का प्रॉफिट, ₹9 का शेयर पहुंचा ₹1300 के पार
टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास ने Q1 FY27 के नतीजे घोषित किए, जिसमें शुद्ध लाभ 52.2% बढ़कर ₹214 करोड़ और ...और पढ़ें

वोल्टास के शेयर में गिरावट
HighLights
वोल्टास का प्रॉफिट 52.2% बढ़कर ₹214 करोड़ हुआ
वोल्टास 19.7% बढ़कर ₹4,674 करोड़ पर पहुंचा
EBITDA में 48.7% की वृद्धि दर्ज की गई
नई दिल्ली। 72 साल पहले सन 1954 में भारत का पहला एसी बनाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास ने बीते शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। इस होम अप्लायंस कंपनी का नेट प्रॉफिट इस तिमाही में 52.2% बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 140 करोड़ रुपये था।
30 जून को खत्म हुई तिमाही में रेवेन्यू 19.7% बढ़कर 4,674 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,939 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का EBITDA 48.7% बढ़कर 266 करोड़ रुपये हो गया, जो Q1FY26 में 179 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 4.5% से बढ़कर 5.7% हो गया।
फोकस में रहेगा शेयर
नतीजों के बाद आज वोल्टास का शेयर फोकस में रहेगा। हालांकि साढ़े 9 बजे के आस-पास ये BSE पर 1.54 फीसदी गिरकर 1304.65 रुपये पर है। कंपनी का शेयर 1325 रुपये के मुकाबले सुबह 1,325.10 रुपये पर खुला।
रिजल्ट्स की हाइलाइट
- नेट प्रॉफिट 52.2% बढ़कर ₹214 करोड़ हो गया, जो पहले ₹140 करोड़ था
- रेवेन्यू 18.7% बढ़कर ₹4,674 करोड़ हो गया, जो पहले ₹3,939 करोड़ था
- EBITDA 48.7% बढ़कर ₹266 करोड़ हो गया, जो पहले ₹179 करोड़ था
- EBITDA मार्जिन 120 आधार अंक (1.20 फीसदी) बढ़कर 5.7% हो गया, जो पहले 4.5% था
9 रुपये से सस्ता था ये शेयर
आज वोल्टास का शेयर 1304 रुपये पर है। मगर एक समय ये 9 रुपये से भी सस्ता था। 14 जुलाई 1995 को इसका रेट 8.90 रुपये था। तब से अब तक ये 14,536.52% रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि ये शेयर निवेशकों का पैसा 146 गुना से अधिक कर चुका है।
ये भी पढ़ें - LPG पर होर्मुज संकट नहीं करेगा परेशान, रिलायंस समेत इन्हें मिली प्रोडक्शन बढ़ाने की छूट; अंबानी को सबसे बड़ी जिम्मेदारी!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
